6,6,6,6,6,6,6....विजय हजारे में इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ठोक डाला 212 रन का दोहरा शतक, जड़े 21 चौके 8 छक्के

Published - 25 Dec 2025, 12:54 PM | Updated - 25 Dec 2025, 12:57 PM

Vijay Hazare

Vijay Hazare: भारत में घरेलू प्रतियोगिता विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है। 24 दिसंबर को शुरू हुए इस घरेलू टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का कहर गेंदबाजों पर जमकर टूट रहा है। मैच के पहले दिन, विराट कोहली, रोहित शर्मा, वैभव सूर्यवंशी ईशान किशन, देवदत्त पडिक्कल समेत कई इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने शतक ठोका, लेकिन एक युवा खिलाड़ी ने दोहरा शतक ठोककर महफिल लूट ली। इस खतरनाक बल्लेबाज ने अपने दोहरे शतक में 21 चौके और 8 छक्के जड़े थे, लेकिन बावजूद इसके इसकी टीम (Vijay Hazare) को जीत नहीं मिल सकी।

Vijay Hazare में 25 साल की उम्र में किया कारनामा

Vijay Hazare 1

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 (Vijay Hazare) में एलिट ग्रुप डी में ओडिशा का मुकाबला सौराष्ट्र से हो रहा था। यह मैच तमिलनाडु के अलुर में खेला गया था। इस मैच में सिर्फ 25 साल के सलामी बल्लेबाज स्वास्तिक समल ने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि उसकी चर्चा अब पूरे विश्व में की जा रही है।

ओडिशा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले स्वास्तिक समल ने सौराष्ट्र जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 169 गेंदों पर 212 रन की पारी खेली और इस टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से चौथा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

रोहित-विराट के शतक पड़े फीके

जिस दिन स्वास्तिक समल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 (Vijay Hazare) में शतक ठोका था, उसी दिन भारत के दो दिग्गज, रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से भी शतकीय पारियां देखने को मिली थी। जहां रोहित ने 155 रन बनाए थे तो कोहली के बल्ले से 131 रन निकले थे।

लेकिन स्वास्तिक के दोहरे शतक ने दोनों दिग्गजों के शतक की चमक को फीका कर दिया। जब तक स्वास्तिक ने दोहरा शतक नहीं ठोका था, तब तक रोहित-विराट के दोहरे शतक की चर्चाएं थीं, लेकिन स्वास्तिक के बल्ले से ऐतिहासिक पारी निकलते ही, हर तरफ उनकी तारीफ शुरू हो गई। बता दें कि, स्वास्तिक ओडिशा की ओर से लिस्ट ए में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

6,6,6,6,6,4,4,4,4… विजय हजारे के बॉलर्स पर कोहली ने नहीं खाया तरस, 100 गेंदों पर ठोके 131 रन, चौके-छक्कों की लगाई झड़ी

टीम को नहीं दिला सके जीत

ओडिशा ने सौराष्ट्र (Vijay Hazare) के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 345 रन बनाए थे। यहां से ओडिशा की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, क्योंकि 345 रन का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र ने 28 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से सौराष्ट्र की हार पक्की मानी जा रही थी, लेकिन विश्वराज जडेजा के पचास, समर गज्जर ( नाबाद 132) का शतक और चिराग जानी के बल्ले से निकली 86 रन की पारी ने सौराष्ट्र को एक रोमांचक जीत दिला दी।

टीम ने 48.5 ओवर में 347 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। लेकिन स्वास्तिक को उनके शानदार दोहरे शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। बता दें कि, ओडिशा की ओर से कप्तान बिप्लब समन्वय ने भी शतक ठोका था, लेकिन उनके अलावा सिर्फ आशीर्वाद स्वैन (10) ही दोहरे अंक तक पहुंचने में सफल हुए। थे।

6,6,6,6,6,6... SMAT के बाद विजय हजारे में भी ईशान किशन की तबाही, मात्र 33 गेंद पर ठोका शतक, जड़े 7 चौके 14 छक्के

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

169 रनों पर।

155 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com