सिर्फ पिकनिक मनाने के लिए टीम इंडिया में चुना जाता ये खिलाड़ी, कोच-कप्तान ने बना रखा है 'WATER BOY'
Published - 24 Feb 2026, 11:31 AM | Updated - 24 Feb 2026, 01:12 PM
भारतीय टीम का सफर इस साल हो रही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कठिन होता जा रहा है। लीग मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने सभी मैच जीत तो लिया लेकिन सुपर 8 में आते ही आगाज हार से किया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के पहले मुकाबले में 76 रनों के बड़े अंतर से हारी। इस हार के बाद टीम इंडिया अगर दोनों मैच जीत भी जाती है तो नेट रन रेट में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से आगे होना होगा। अगले मुकाबले से पहले टीम इंडिया (Team India) के इस खिलाड़ी को कोच और कप्तान ने water boy बना रखा है।
Team India का ओपनर संजू को सिर्फ एक मौका

भारतीय टीम (Team India) में प्लेयर्स को किस आधार पर प्लेइंग 11 में शामिल किया जा रहा, इस बात को लेकर सभी के मन में सवाल आ रहा है। सुपर 8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हार के बाद भारतीय टीम पर क्वालीफाई करने का जबरदस्त दबाव है।
अफ्रीका के खिलाफ जिस तरह से भारतीय टीम खेली उसके बाद से टीम चयन पर लगातार सवाल उठ रहा है। अभिषेक शर्मा का लगातार तीन शून्य के बाद मौका मिलना उसके बाद सुपर 8 में भी फ्लॉप प्रदर्शन ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या संजू सैमसन इतना खराब खेलते हैं कि एक ओपनर अगर तीन बार शून्य पर आउट हो जाए फिर भी उसे प्लेइंग 11 से नहीं निकाला जाएगा ?
आपको बता दे इस विश्व कप में संजू सैमसन को केवल एक मौका मिला है, जिसमें वह 8 गेंदों 22 रनों की पारी खेली। जबकि अभिषेक शर्मा इस साल टी20 विश्व कप के चार मुकाबले खेले हैं जिसमें अब तक केवल 15 रन बनाए हैं। इस आधार पर टीम इंडिया में संजू को मौका मिलना चाहिए।
अगले 2 मैच जीतकर भी क्वालीफाई नहीं कर पाएगी अब टीम इंडिया, इस समीकरण से बाहर होना तय
तिलक वर्मा का प्रदर्शन Team India के लिए परेशानी
भारतीय टीम (Team India) की मिडिल ऑर्डर इस वक्त संघर्ष करती दिख रही है। एक ओर ओपनर में से केवल एक का चलना दूसरी ओर टीम के मिडिल ऑर्डर संभाल रहे तिलक वर्मा का खराब प्रदर्शन भारत के ट्रॉफी जीतने के सपना को लगभग चकनाचूर कर दिया है।
टीम इंडिया (Team India) इस वक्त कटघरे में खड़ी है, जिससे सिर्फ साउथ अफ्रीका ही निकाल सकती है। अगर साउथ अफ्रीका अपना दोनों मुकाबला जीत जाती है तो भारत के लिए राह आसान हो जाएगा वो भी अगर टीम इंडिया दोनों मैच जीतती है तो ऐसा संभव है। आपको बता दे तिलक वर्मा ने पिछले पांच मुकाबले में एक में भी प्रभावी पारी नहीं खेली।
तीन मैच में लगातार 25 रन बनाए जबकि एक में 30 के आसपास और सुपर 8 में अफ्रीका के खिलाफ मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। जब टीम को जरूरत पड़ी है उस वक्त टीम के कई बड़े खिलाड़ी फ्लॉप हो गये। ये भारत के लिए कोई नई चीज नहीं है, इसका उदाहरण आपको कई बड़े टूर्नामेंट में मिल जाएंगे। इस वक्त भारतीय क्रिकेट फैंस विराट कोहली को जरूर मिस कर रहे होंगे।
Team India के उपकप्तान का बाहर बैठना
टीम इंडिया (Team India) के उपकप्तान अक्षर पटेल का साउथ अफ्रीका के खिलाफ न खेलना फैंस को आश्चर्य में डाल दिया। एक तरफ जहाँ चेपॉक का मैदान स्पिनर्स के लिए फायदेमंद होता है वहीं टीम के कोच और कप्तान ने अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी जो गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दे सकते हैं और कई बार दिये हैं, लेकिन उन्हें टीम से बाहर कर दिया।
इसी तरह भारतीय टीम की मौजूदा स्थिति को देखे तो टीम का समीकरण काफी टेढ़ा प्रतीत हो रहा है। मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज का बैठा होना भी सोचने वाली बात है। इस तरह की टीम स्ट्रेटजी भारतीय टीम मैनेजमेंट में काफी कम देखने को मिला है।
इतना एक्सपेरिमेंट शायद ही किसी कोचिंग पीरियड में हुआ हो, जितना गौतम गंभीर ने किया है। टीम इंडिया (Team India) का वर्चस्व वनडे और टेस्ट में पहले ही कम कर दिया अब एकमात्र टी20 में टॉप पर हैं अगर इस साल कप नहीं जीते तो इस फॉर्मेट में भी विफलता मानी जाएगी। इस आधार पर कोच गौतम गंभीर के वक्त भारत अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच सकता है।
टी20 क्रिकेट में टूरिस्ट ही बनकर रह जाता है ये खिलाड़ी, कोच-कैप्टन देते अच्छी बैटिंग ना करने की सजा
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर