इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने छोड़ दिया अपना देश, अब UAE में करेगा अपने करियर की शुरूआत
Published - 10 Feb 2026, 04:00 PM | Updated - 11 Feb 2026, 01:03 PM
Table of Contents
UAE: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ने अपना देश छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात में बसने का फैसला किया है। खिलाड़ी ने ये फैसला अपने करियर को देखते हुए लिया है, जहां उन्हें नए अवसर, बेहतरीन लोग, परिवार के साथ भरपूर समय बिताने को मिल सके।
बता दें कि, खिलाड़ी ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके इस बात की जानकारी दी है। साथ ही खिलाड़ी ने ये भी कहा कि उनके द्वारा लिया गया ये फैसला किसी जल्दबाजी में नहीं, बल्कि सोच समझकर लिया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी ने जिसने ऑस्ट्रेलिया छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शिफ्ट होने का बड़ा फैसला लिया है।
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने छोड़ दिया अपना देश
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व घातक तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने दुबई को अपना नया घर बना लिया है। अब ली अपने पूरे परिवार के साथ दुबई (UAE) में शिफ्ट हो गए हैं। ब्रेट ली ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करके अपने प्रशंसकों को इस बात की जानकारी दी कि अब वह दुबई में शिफ्ट हो चुके हैं।
बता दें कि, ली ने 13 साल के शानदार इंटरनेशनल करियर के बाद 2013 में संन्यास की घोषणा कर दी थी। ली का नाम न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया, बल्कि विश्व के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजों में लिया जाता है, जिन्होंने अपनी तेज रफ्तार और स्विंग गेंदबाजी से क्रिकेट जगत पर अलग छाप छोड़ी। हालांकि, अब बेहतर जीवनशैली के लिए ब्रेट ली ने दुबई (UAE) को अपना नया घर बनाने का फैसला किया है।
ब्रेट ली ने दुबई की करी तारीफ
दुबई में शिफ्ट होने के बाद पूर्व कंगारू तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियोज शेयर की। साथ ही उन्होंने इस दौरान कैप्शन में भी लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा। ली ने लिखा कि "बच्चे खूब तरक्की कर रहे हैं, स्कूल शानदार हैं, खेल हर जगह मौजूद है, और रास्ते में मिलने वाले लोग ही वास्तव में इसे खास बनाते हैं।"
ब्रेट ली ने बदला ठिकाना, ऑस्ट्रेलिया छोड़ दुबई को बनाया नया घर
— News24 (@news24tvchannel) February 9, 2026
◆ परिवार के साथ नई शुरुआत, लाइफस्टाइल और मौकों से हुए प्रभावित
◆ ब्रेट ली ने कहा- “अगले चैप्टर को लेकर उत्साहित हूं, दुबई की ऊर्जा खास है”#BrettLee #Dubai #AustralianCricket #CricketNews Brett Lee | Dubai Life |… pic.twitter.com/owzf1EbXeU
हालांकि, कंगारू देश के दिग्गज तेज गेंदबाज ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया को याद करते हुए उसपर गर्व किया और लिखा कि
’हमें ऑस्ट्रेलिया को अपना घर कहने पर हमेशा गर्व रहेगा और मैंने वहां जो जीवन बनाया है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। यह कभी नहीं बदलेगा। लेकिन दुबई में कुछ खास बात है। वहां की ऊर्जा, महत्वाकांक्षा, और हर चीज संभव लगने का एहसास। अगर आपने कभी यहां आने के बारे में सोचा है, भले ही सिर्फ एक बार, तो मैं आपसे वादा करता हूं कि यह आपको निराश नहीं करेगा।"
UAE का गोल्डन वीजा
ब्रेट ली ही नहीं बल्कि भारत की कई प्रमुख हस्तियां को भी यूएई (UAE) का गोल्डन वीजा मिल चुका है, जो कि 10 साल की अवधि तक होता है। यह एक तरह का निवास परमिट होता है, जिसके तहत आप उस देश में रह सकते हैं। बता दें कि, ये शुरुआती पुरस्कार पाने वाले की लिस्ट में शाहरुख खान शामिल हैं। जबकि हाल ही में ये गोल्डन वीजा रजनीकांत, संजय दत्त, प्रियंका चोपड़ा जोनास और रणवीर सिंह शामिल हैं।
जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन को 2024 में इस सूची में शामिल किया गया था। हालांकि, कई भारतीय हस्तियां दुबई को अपना स्थायी घर बना चुके हैं, जिसमें अभिनेता आर. माधवन, संजय दत्त की पत्नी मान्याता, टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा दुबई (UAE) में बस चुकी हैं। बता दें कि, दुबई को अपना स्थायी घर बनाने वाले हस्तियों की मुख्य वजह सुरक्षा चिंताएं, सुरक्षित जीवनशैली और गोपनीयता की कड़ी सुरक्षा थी। इसके चलते ही भारतीय सितारों ने दुबई में बसने का फैसला किया है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर