इस वजह से उपकप्तान अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से किया गया ड्रॉप, अब जाकर आई सच्चाई सामने

Published - 23 Feb 2026, 12:56 PM | Updated - 24 Feb 2026, 01:00 PM

Axar Patel

Axar Patel: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था। इस मैच में भारतीय टीम के उप कप्तान अक्षर पटेल को बाहर करके उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को अंतिम एकादश में शामिल किया गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन गेंद और बल्ले से बेहद साधारण रहा था

हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले खुलासा हो गया है कि आखिर क्यों उप कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया। वजह जानकर आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्षर हुए ड्रॉप

भारतीय टीम के टी20 उप कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था, बल्कि उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को अंतिम एकदाश में शामिल किया गया है।

अक्षर ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए तीन मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने बल्ले से केवल 14 रन बनाए हैं, जिसमें दो शून्य शामिल है तो गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने विकेट विकेट झटके हैं। लेकिन इसके बावजूद उनको नीदरलैंड्स और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर होना पड़ा। जबकि वह खुद टीम के उप कप्तान हैं।

क्यों Axar Patel को होना पड़ा बाहर?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम मुकाबले में अक्षर पटेल (Axar Patel) ड्रॉप करने की सच्चाई सामने आ चुकी है। दरअसल, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारत-साउथ अफ्रीका मैच में टॉस के बाद एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा था कि

टीम इंडिया ने उप कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) को इसलिए ड्रॉप किया, क्योंकि साउथ अफ्रीका के पास तीन बाएं हाथ (क्विंटन डी कॉक, रियान रिकल्टन, डेविड मिलर) के बल्लेबाज हैं। बता दें कि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस के समय कप्तान सूर्या ने कहा था कि अक्षर को रणनीतिक निर्णय के कारण बाहर किया गया है।

साउथ अफ्रीका ने दिया केशव को मौका

हालांकि, जहां भारतीय टीम ने शानदार फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल (Axar Patel) को केवल इसलिए मौका नहीं दिया, क्योंकि सामने वाली टीम में तीन-तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल थी।

लेकिन दूसरी ओर प्रोटियाज टीम के कप्तान एडन मार्करम ने प्लेइंग इलेवन में बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को मौका दिया था, जिन्होंने भारत के खिलाफ मैच में 3 ओवर में 24 रन देकर विकेट विकेट झटके थे।

केशव ने हार्दिक, रिंकू और अर्शदीप को चलता किया था, जिसमें से रिंकू और अर्शदीप बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। जबकि भारतीय प्लेइंग इलेवन में कुल लेफ्ट हैंड बल्लेबाज शामिल थे।

वैभव सूर्यवंशी 14 साल की उम्र में हुए मालामाल, बिहार सरकार ने दिया बड़ा इनाम

जिम्बाब्वे के खिलाफ मिल सकता है मौका

वाशिंगटन सुंदर के फ्लॉप होने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले करो या मरो मुकाबले में उप कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। दरअसल, अक्षर गेंद से विकेट चटकाने के अलावा निचले क्रम में आकर बल्ले से भी योगदान देने की काबिलियत रखते हैं।

जबकि भारत- जिम्बाब्वे का मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है, जहां पर अक्सर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। यही कारण है कि अक्षर को दोबारा मौका मिल सकता है तो सुंदर को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

IND vs ZIM: अभिषेक-सुंदर-रिंकू ड्रॉप, इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री, जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

पाकिस्तान के खिलाफ।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com