इस तरह किया था हार्दिक पांड्या ने वो तिरंगे का अपमान, अब जाकर तेजी से वायरल हुआ VIDEO
Published - 12 Mar 2026, 11:15 AM | Updated - 12 Mar 2026, 11:16 AM
Table of Contents
हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद से ही जश्न का माहौल है। हालांकि, इस जीत के बीच टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक नए विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस घटना के सामने आने के बाद से खेल जगत के साथ आम जनता के बीच भी चर्चा तेज हो गई है, जिसके चलते उन्हें कानूनी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है।
क्या है Hardik Pandya का तिरंगा विवाद ?

यह विवाद टी20 विश्व कप फाइनल के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में हुए जीत के जश्न से जुड़ा है। वायरल वीडियो में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को तिरंगा ओढ़े हुए मैदान पर खुशियां मनाते हुए देखा जा सकता है।
इस दौरान हार्दिक पांड्या जीत के जश्न में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को ओढ़े हुए अपनी गर्लफ्रेंड से बात करते हुए सेलिब्रेशन प्वाइंट पर लेट गए, जिसे देख कर एक वकील ने राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को स्वीकार नहीं कर पाए और बड़ा कदम उठा लिया।
शिकायतकर्ता का दावा है कि जीत की खुशी में हार्दिक अपनी मर्यादा भूल गए और उन्होंने तिरंगे के साथ अनुचित व्यवहार किया। पुणे के एक वकील वाजिद खान ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
उनका मुख्य आरोप यह है कि हार्दिक पांड्या ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटकर उसका अपमान किया उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मंच पर लेटते समय भी तिरंगा उनके साथ था, जो राष्ट्रीय गौरव के खिलाफ है।
दिग्गज खिलाड़ी के बयान ने मचाई हलचल, बोला 'संजू सैमसन को अब नया टी20 कप्तान बनाओ....'
कानूनी पचड़े में फंसे Hardik Pandya
इस घटना के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के खिलाफ किस धारा में शिकायत किया गया आइए समझते हैं। भारतीय ध्वज संहिता और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971' के तहत राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि झंडा देश का प्रतीक है और इसे किसी भी स्थिति में ओढ़कर या उस स्थिति में नहीं रखा जाना चाहिए जैसा वीडियो में दिखाया गया है। हालांकि, कई क्रिकेट प्रशंसक इस पूरे मामले को जीत के जुनून में की गई एक भावनात्मक हरकत मान रहे हैं,
लेकिन कानूनी जानकार मानते हैं कि राष्ट्रीय प्रतीकों के मामले में कानून काफी सख्त है। इस शिकायत के बाद अब पुलिस जांच का विषय बन गया है कि क्या यह वाकई तिरंगे का अपमान था या केवल अति-उत्साह में की गई एक गलती।
हालांकि शुरुआत में शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन ने इस शिकायत को स्वीकार करने से मना किया था जिसके बाद वकील वाजिद खान ने उन्हें कानूनी पाठ पढ़ाते हुए बताया कि राष्ट्रीय ध्वज का मुद्दा संपूर्ण भारत का मसला है इस वजह से इसे किसी भी थाना में स्वीकार किया जा सकता है, इसके बाद थानेदार ने इस शिकायत को दर्ज किया।
इम्पैक्ट प्लेयर खेलेंगे या कुछ मैचों में करेंगे आराम? धोनी को लेकर CSK के CEO ने बता दी पूरी सच्चाई
सोशल मीडिया पर क्या रही प्रतिक्रिया ?
सोशल मीडिया पर यह मुद्दा दो हिस्सों में बंट गया है। जहां कुछ लोग हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का बचाव करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने देश को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है और यह जश्न का हिस्सा था, वहीं दूसरी ओर एक बड़ा वर्ग उनके इस व्यवहार की कड़ी आलोचना कर रहा है।
लोगों का कहना है कि एक सार्वजनिक हस्ती होने के नाते उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए था। फिलहाल, हार्दिक पांड्या या बीसीसीआई की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ सकता है, क्योंकि मामला अब कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस के संज्ञान में आ चुका है।
आपको बता दे क्रिकेट गेम में सबसे बड़ा चीज अनुशासन सिखाया जाता है, अगर एक खिलाड़ी इतनी बड़ी गलती कर रहा है तो इस गलती को बीसीसीआई कभी स्वीकार नहीं करेगा। हालांकि मामला जिस संस्थान के अधीन होगा कार्रवाई वही करेगा।
Tagged:
hardik pandya T20 World Cup 2026 Final Hardik pandya flag controversy HARDIK PANDYA WITH GRILFRIENDऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर