इस बार अपना अंतिम टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा ये भारतीय खिलाड़ी, इसके बाद कभी नहीं ले पाएगा विश्व कप में हिस्सा
Published - 06 Jan 2026, 03:37 PM | Updated - 06 Jan 2026, 03:44 PM
Table of Contents
टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पूरी तरह तैयार है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) संभाल रहे हैं।
आगामी सीरीज के लिए विश्व कप की चयनित टीम ही मैदान में उतरेगी, ताकि खिलाड़ियों की तैयारी मजबूत हो सके। कयास लगाए जा रहे हैं कि विश्व कप के बाद कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलेगा, संभव है कि यह उनका आखिरी T20 विश्व कप हो।
Suryakumar Yadav का आखिरी विश्व कप?
भारतीय T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) यादव 35 साल के हो चुके हैं। 14 मार्च 2021 को डेब्यू करने वाले सूर्या फिलहाल टीम के कप्तान हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर सनसनी मचा दी थी। सूर्यकुमार को वनडे में भी कई मौके मिले, लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा पाए। वनडे फॉर्मेट में सफल न हो पाने के कारण उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और अब वे केवल T20 फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।
क्रिकेट जगत में यह चर्चा तेज है कि इस विश्व कप के बाद सूर्या को टीम से बाहर किया जा सकता है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है। काफी कुछ उनके विश्व कप के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। फिलहाल वे अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, ऐसे में टीम में बने रहना उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
मुस्ताफिजुर रहमान के IPL 2026 की वापसी पर BCCI ने जारी किया अपना बयान, साफ़ बताया खेल पाएंगे या नहीं
सूर्यकुमार यादव का T20 में प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) को T20 में एक 'पावर-हीटर' के रूप में जाना जाता है। आईपीएल से लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक, उन्होंने लगातार रन बनाकर टीम को जीत दिलाई है। विस्फोटक बल्लेबाज सूर्या ने इस छोटे फॉर्मेट में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। अब तक भारत के लिए 99 T20 मैचों की 93 पारियों में उन्होंने 2788 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 117 रन है, जो उनकी 360 डिग्री बल्लेबाजी का प्रमाण है।
भारत के लिए सर्वाधिक 5 शतक रोहित शर्मा के नाम हैं, जबकि सूर्या(Suryakumar Yadav) 4 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर मजबूती से डटे हुए हैं। उनका बेखौफ अंदाज उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की कतार में खड़ा करता है। यदि औसत की बात करें, तो सूर्यकुमार 35 के औसत से रन बना रहे हैं, जिसे टी20 क्रिकेट के लिहाज से और उनके स्ट्राइक रेट को देखते हुए बेहद शानदार माना जाता है। शतकों के मामले में भी वह इतिहास रचने के करीब हैं।
Suryakumar Yadav के बाद कौन?
यदि सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) टीम से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह शुभमन गिल को कप्तानी मिल सकती है। फिलहाल शुभमन गिल टेस्ट और वनडे टीम के नियमित कप्तान हैं। संभव है कि विश्व कप के बाद उन्हें तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंप दी जाए। शुभमन एक निरंतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं और बीसीसीआई उन पर अटूट भरोसा जता रही है।
हालांकि उन्हें इस T20 वर्ल्ड कप की मुख्य टीम में जगह नहीं मिल पाई, लेकिन वे भविष्य में टीम को लीड करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। 26 वर्षीय गिल ने अब तक 36 T20 मैचों में 28 के औसत से 869 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक 126 रन और तीन अर्धशतक शामिल हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर