इस भारतीय खिलाड़ी का वनडे रिकॉर्ड कोहली से भी खतरनाक, 34 पारियों में जड़ चुका 11 शतक 12 फिफ्टी
Published - 27 Dec 2025, 02:38 PM | Updated - 27 Dec 2025, 02:42 PM
Table of Contents
Virat Kohli: पूर्व कप्तान विराट कोहली को वनडे प्रारूप का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। लेकिन अब एक भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली से भी दो कदम आगे निकल गया है। यह युवा बल्लेबाज अब तक 34 पारियों में 11 शतक ठोक चुका है तो 12 फिफ्टी इसके बल्ले से निकली है।
खास बात यह कि पिछली दो एकदिवसीय पारियों में इस खिलाड़ी के बल्ले से बैक टू बैक दो शतक निकले हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी, जिसके आंकड़े विराट कोहली (Virat Kohli) से भी खतरनाक है।
बैक टू बैक ठोक चुका है दो शतक
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उनका नाम देवदत्त पडिक्कल हैं। पडिक्कल विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक की ओर से खेल रहे हैं। बाएं हाथ का 25 वर्षींय ये बल्लेबाज अब तक विजय हजारे ट्रॉफी के वर्तमान संस्करण में खेले दो मैचों में बैक टू बैक दो शतक ठोक चुका है।
जहां 24 दिसंबर को पडिक्कल ने झारखंड के खिलाफ 118 गेंदों पर 147 रन की शानदार पारी खेली थी तो केरल के खिलाफ पडिक्कल के बल्ले से 137 गेंदों पर 124 रन ठोक चुके हैं।
34 पारियों में जड़ चुके हैं 11 शतक 12 फिफ्टी
कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल ने 2019 में लिस्ट ए डेब्यू किया था। इसके बाद से अब तक वह 35 मैचों की 34 पारियों में 83.64 की शानदार औसत और 92.35 के स्ट्राइक रेट से 2342 रन ठोक चुके हैं।
इस दौरान पडिक्कल के बल्ले से 11 शतक और 12 अर्धशतक निकले हैं। जबकि खास बात ये है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद है।
वनडे में Virat Kohli से भी खतरनाक हैं पडिक्कल
विराट कोहली (Virat Kohli) के इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार आंकड़े हैं, लेकिन जब बात विजय हजारे ट्रॉफी की आती है तो यहां पर देवदत्त पडिक्कल का दबदबा देखने को मिलता है। जहां विराट कोहली ने 15 पारियों में 73.35 की औसत से 1027 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली (Virat Kohli) 5 शतक और चार अर्धशतक जड़ चुके हैं।
जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 34 पारियों में 83.64 की औसत से रन बनाए हैं। यानी यहां पर बल्लेबाजी औसत पडिक्कल का ज्यादा है। जबकि जहां कोहली (Virat Kohli) ने 5 शतक ठोके हैं तो पडिक्कल 11 शतक ठोक चुके हैं। वहीं, पडिक्कल ने इस दौरान 12 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं तो कोहली सिर्फ चार अर्धशतक ही जड़ने में सफल हुए हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर