फाइनल के बाद संन्यास का ऐलान भी कर सकता हैं ये भारतीय खिलाड़ी, टीम इंडिया के फैंस को कर सकता अचंभित
Published - 07 Mar 2026, 08:49 AM | Updated - 07 Mar 2026, 08:59 AM
भारतीय क्रिकेट के लिए टी20 विश्व कप 2026 का सफर अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। टीम इंडिया (Team India) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है, जहां उनका सामना न्यूजीलैंड से होगा। फाइनल मुकाबले से पहले क्रिकेट जगत में एक बड़ी खबर ने हलचल पैदा कर दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि टूर्नामेंट के समापन के बाद टीम इंडिया का स्टार खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकता है।
Team India के स्टार खिलाड़ी के संन्यास की अटकलें तेज

भारतीय टीम के मिस्टर 360 कहे जाने वाले सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के बाद टी20 टीम की कमान संभाली थी। हालांकि, 2026 विश्व कप के दौरान उनकी व्यक्तिगत फॉर्म चर्चा का विषय रही है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूर्या अब युवा खिलाड़ियों के लिए रास्ता साफ करना चाहते हैं।
35 वर्ष की आयु में, वह अपने करियर के चरम पर रहते हुए विदा लेना पसंद कर सकते हैं। टीम इंडिया (Team India) के प्रशंसकों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि सूर्या ने अपनी कप्तानी में टीम को लगातार सफलताएं दिलाई हैं।
सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की जीत पर लगाए चीटिंग के आरोप, बोले 'ऐसा नहीं करना चाहिए था...'
आखिर अटकलें क्यों हो रही तेज?
पिछले कुछ समय से सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी में वो पुरानी चमक नजर नहीं आई है, जिसके लिए वे जाने जाते थे। साल 2025 और 2026 की शुरुआत उनके लिए आंकड़ों के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण रही।
हालांकि, उन्होंने यूएसए के खिलाफ शानदार 84 रनों की पारी खेली, लेकिन बड़े मैचों में वह निरंतरता नहीं दिखा सके। दिग्गजों का मानना है कि टीम इंडिया (Team India) के चयनकर्ता अब शुभमन गिल या हार्दिक पांड्या जैसे भविष्य के कप्तानों की ओर देख रहे हैं।
ऐसे में सूर्या खुद ही इस फोर्मेट को अलविदा कहकर वनडे पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। हालांकि काफी कम संभावना है कि सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में मौका मिले।
शोएब अख्तर ने दिया टीम इंडिया को जीत का गुरु मंत्र, बोले 'फाइनल में जीत चाहिए, तो उसे जरुर खिलाओ...'
न्यूजीलैंड के खिलाफ के खिलाफ खेलेंगे आखिरी बार Team India के लिए मैच?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला फाइनल मुकाबला सूर्यकुमार यादव के लिए दोहरी चुनौती लेकर आया है। एक तरफ उनके पास भारत को लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जिताने का मौका है,
तो दूसरी तरफ यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच भी साबित हो सकता है। अगर भारत चैंपियन बनता है, तो सूर्या के पास एमएस धोनी और रोहित शर्मा की तरह टॉप पर रहते हुए संन्यास लेने का सुनहरा अवसर होगा। टीम इंडिया (Team India) की जर्सी में सूर्या की आखिरी पारी को देखने के लिए फैंस भावुक और उत्साहित दोनों हैं।
सूर्यकुमार यादव का टी20 करियर बेमिसाल रहा है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से इस खेल की परिभाषा को बदल दिया। अब देखना यह है कि क्या फाइनल की ट्रॉफी उठाने के बाद वह वास्तव में अपने संन्यास का ऐलान कर दुनिया को चौंका देते हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर