टी20 वर्ल्ड कप में जगह ना मिलने पर कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोया ये भारतीय खिलाड़ी, बोला 'मेरा पिता का निधन...'
Published - 12 Mar 2026, 11:32 AM | Updated - 12 Mar 2026, 01:06 PM
Table of Contents
T20 World Cup: भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब तीसरी पर जीत चुका है. लेकिन इस ऐतिहासिक समय में भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के आंसू छलक उठे हैं. दरअसल, जितेश (Jitesh Sharma) को 2026 वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिला.
बीसीसीआई ने उन्हें स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया. इस दौरान उनके पिता का भी अचानक निधन हो गया. अब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में जगह ना मिलने पर बड़ा बयान दिया है.
T20 World Cup में जगह ना मिलने पर भावुक हुए जितेश शर्मा
🚨 JITESH SHARMA ON MISSING T20 WC 2026 SQUAD.🚨
— Sam (@Cricsam01) March 11, 2026
He said 🎙️ - I felt sad initially, but my family supported me. My father passed away on Feb 1, & I stayed with him for 7 days. Being with him was more important than the WC. I have no regrets. 🤯pic.twitter.com/oZ3AWXwOli
जितेश शर्मा ने पीटीआई ने पूछा कि कैसा फिल हुआ आपको T20 World Cup जीतने पर. क्योंकि उस डगआउट में आप भी हो सकते थे. इस सवाल का जवाब देते हुए भारतीय विकेटकीपर ने कहा, "जब मुझे अपने चयन नहीं होने की खबर मिली, तो मैं थोड़ा निराश हुआ था.
मैं भी इंसान हूं. मुझे दुख और बुरा लग सकता है. लेकिन बाद में जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, दुख कम होता गया. लेकिन बाद में लेकिन बाद में मेरे पिता बीमार पड़ गए और एक फरवरी को उनका देहांत हो गया, तो मैं सात दिन तक उनके साथ था.
मेरे पिता को वर्ल्ड कप से अधिक मेरी जरूरत थी. उसके बाद मुझे किसी के लिए या अपने लिए भी कोई दुख या कोई अफसोस नहीं हुआ. मैं नाराज या कुछ भी नहीं हूं."
रिंकू के लिए जताया दुख

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय फिनिशर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया था. जिसके बाद रिंकू को अचानक अपने घर लौटना पड़ा था. लेकिन वह एक मैच के बाद ही टीम से जुड़ गए थे. अब जितेश शर्मा ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि, अगर आज वह जिंदा होते तो मुझसे यही कहते हैं कि पहले प्रैक्टिस करो.
इसलिए मैं हमेशा याद रखता हूं कि अगर मैं दर्द में हूं तो मेरे पिता मुझसे क्या कहते. मुझे अहसास है कि पिता मुश्किल समय में भी मुझे खेलने का सुझाव देते. रिंकू को भी यह महसूस हुआ होगा, जब ही वह ऐसे समय में भी मैदान पर लौट आए.
IPL Schedule 2026 Announcement: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल, स्क्वाड, प्लेइंग इलेवन, डेट, टाइमिंग
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप 2026 का खिताब
फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया है. इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 89 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट हासिल किए. जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने तीसरा बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई. संजू मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने तो, बुमराह ने मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर