टी20 क्रिकेट में टूरिस्ट ही बनकर रह जाता है ये खिलाड़ी, कोच-कैप्टन देते अच्छी बैटिंग ना करने की सजा
Published - 24 Feb 2026, 09:22 AM | Updated - 24 Feb 2026, 09:28 AM
Table of Contents
Indian Cricketer: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने सफर की शुरूआत शानदार जीत के साथ की थी. लेकिन लगातार तीन जीत के बाद टीम इंडिया का विजयरथ साउथ अफ्रीका के सामने रूक गया. अब टीम का सुपर-8 में अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ है. अगर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो जिम्बाब्वे के साथ वेस्टइंडीज से भी मैच जीतना होगा.
निराशा की बात यह है कि इस टूर्नामेंट में भारत का एक खिलाड़ी (Indian Cricketer) ऐसा है, जो कि सिर्फ बेंच पर ही बैठा नजर आया है. वह सिर्फ टूरिस्ट बनकर ही रह गया है. कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव उसे अच्छी बैटिंग ना करने की वजह से खेलने का मौका नहीं दे रहे हैं.
इस Indian Cricketer को नहीं मिल रहा खेलने का मौका

टी20 फॉर्मेट में आक्रामर बल्लेबाजों और फिनिशर्स को ज्यादा प्रथामिकता दी जाती है. लेकिन कई बार मुकाबलों में गेंदबाजों का भी रोल अहम हो जाता है. ऐसा ही कुछ टूर्नामेंट में चाइनामैन कुलदीप यादव के साथ हो रहा है.
वह एक विकेट-टेंकिग गेंदबाद है, जो कि बल्लेबाजों को अपनी स्पिन गेंदों से डराते हैं. लेकिन मौजूदा टी20 टूर्नामेंट में उनसे कोच गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव उनसे बल्लेबाजी की भी उम्मीद कर रहे हैं.
कोच गंभीर का मानना है कि टीम में बने रहने के लिए सिर्फ गेंदबाजी से ही काम नहीं चलता है. अगर आपको प्लेइंग XI में खेलना है, तो जरूरत पड़ने पर एक गेंदबाज को रन भी बनाने होंगे. हर एक खिलाड़ी (Indian Cricketer) को मल्टी-डायमेंशनल बनना पड़ता है.
कोच गंभीर की रणनीति गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी भी जरूरी
खासकर नंबर 6-7-8-9 पर खेलने वाले Indian Cricketer से उम्मीद की जाती है कि आप तेजी से रन बनाए. अगर आप प्लेइंग XI में खेलन रहे हैं तो लास्ट ओवर में कम से कम 15-20 रन जोड़े, जो कि हारा हुआ मैच जीताने में अहम रोल अदा करते हैं. यही वजह है कि अब कुलदीप यादव टीम से बाहर बैठे हुए हैं.
उन्होंने अब तक गेंद से टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है. लेकिन जब टीम मुश्किल में होती है और रनों की जरूरत होती है, तो चाइनामैन उसमें विफल रहते हैं. वह मुश्किल सो 1-2 ही रन बना पाते हैं.
जबकि कोच गंभीर की रणनीति साफ है कि अगर आपको टीम इंडिया में खेलना है तो मल्टी टैलेंटेड बनना होगा. लिहाजा, पिछले लंबे वक्त से गौतम गंभीर ऑलराउंडर्स को ज्यादा मौका दे रहे हैं. वह टीम में उन खिलाड़ियों को खिलाना चाहते हैं जो कि स्थिति के साथ खुद को ढाल सकें.
अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म पर सुनील गावस्कर ने दी सलाह, बोले - ‘सिंगल लेकर खेलो...'
कुलदीप यादव का टी20 प्रदर्शन
टी20 2026 में कुलदीप यादव (Indian Cricketer) को मैदान से ज्यादा ड्रेसिंग रूम में देखा जा रहा है. हालांकि, उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला. इस मुकाबले में चाइनामैन ने 3 ओवर में केवल 14 रन देकर 1 विकेट चटकाया था. वहीं, उनके टी20 करियर पर एक नजर डाले तो उन्होंने अब तक भारत के लिए 54 मैचों में 6.95 की इकॉनोमी से 95 विकेट हासिल किए हैं.
जबकि उन्होंने 67.60 के स्ट्राइक रेट से 48 रन बनाए हैं. लिहाजा, कुलदीप यादव को अगर टीम इंडिया में बने रहना है तो कोच गौतम गंभीर और सूर्या की उम्मीदों के अनुसार बैटिंग पर भी ध्यान देना होगा.
Tagged:
team india Gautam Gambhir Suryakumar Yadav Indian cricketer T20 Cricket T20 World Cup 2026 Kupdeel Yadavऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर