रणजी खेलने लायक नहीं ये फ्लॉप खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर की मेहरबानी से टीम में जमाए बैठा कब्जा
Published - 22 Dec 2025, 04:13 PM | Updated - 22 Dec 2025, 04:18 PM
Table of Contents
Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने 20 दिसंबर (शनिवार) को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया के आधिकारिक स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। मुंबई में स्क्वाड घोषणा के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव, देवजीत सैकिया और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर मौजूद रहे।
विश्व कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड काफी ताकतवर माना जा रहा है, लेकिन इसमें भी कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के पसंदीदा खिलाड़ी को जगह दी गई है। जिस खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी की टीम में जगह बनाना मुश्किल है, उसी को कोच गंभीर विश्व कप खिलाने ले जा रहे हैं।
विश्वकप स्क्वाड में मिली जगह
आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए चुने गए 15 खिलाड़ियों में केवल एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसके चयन पर सवाल उठने लग गए हैं। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारत के युवा गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा है।
हर्षित पहली बार विश्व कप स्क्वाड का हिस्सा है और यहां भी कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की मेहरबानी मानी जा रही है, क्योंकि पिछली कुछ सीरीज में हर्षित गेंद से काफी महंगे साबित हुए हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्हें मेगा इवेंट के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है।
हर्षित के चयन से कई दिग्गज खिलाड़ी हैरान हैं, क्योंकि उनका मानना है कि हर्षित की जगग सिराज या शमी का चयन किया जा सकता था, जो उनसे अधिक अनुभवी हैं।
10.17 की इकॉनमी से लुटाते हैं रन
हर्षित राणा को कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) स्क्वाड में बतौर बॉलिंग ऑलराउंडर शामिल करते हैं, लेकिन बावजूद उनके ना ही बल्लेबाजी में आंकड़े अच्छे हैं और न ही गेंदबाजी में। हर्षित ने 6 फरवरी 2025 को टी20 प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया था। इसके बाद से वह 6 मैचों की 5 पारियों में 24.71 की औसत से सिर्फ 7 विकेट भी ले सकते हैं।
जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10.17 का रहा है, जो कि टी20 प्रारूप में काफी खराब माना जाता है। बॉलिंग के अलावा हर्षित की बल्लेबाजी की बात करें तो 6 मैचों में उन्होंने 117.07 के स्ट्राइक रेट से 48 रन बनाए हैं। जबकि उनके पूरे टी20 करियर में खेले 44 मैचों में सिर्फ 107 रन है। लेकिन बावजूद इसके गंभीर (Gautam Gambhir) ने उन्हें विश्व कप में चांस दिया है।
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी 3 महीनों के लिए हुआ बाहर
क्यों Gautam Gambhir दे रहे हैं इतने मौके?
हर्षित राणा को कोच गौतम गंभीर का पसंदीदा खिलाड़ी माना जाता है। हालांकि, गंभीर यह भी कह चुके हैं, कि हर्षित को केवल उनकी प्रतिभा के कारण मौके मिल रहे हैं। लेकिन सोचने योग्य बात ये भी है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में आने से पहले जिस खिलाड़ी का नाम कोई नहीं जानता था, आखिर उस प्लेयर ने तीनों प्रारूपों में इतनी जल्दी जगह कैसे बना ली?
जबकि यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह जैसे प्रतिभाशाली प्लेयर्स केवल एक या दो प्रारूपों में सिमट कर रह गए। बता दें कि, गंभीर और हर्षित का रिश्ता आईपीएल 2024 से माना जाता है, जब गंभीर (Gautam Gambhir) को केकेआर का मेंटर बनाया गया था और उसी साल केकेआर ने खिताब जीता था।
उस सीजन हर्षित ने 11 पारियों में 19 विकेट लिए थे, लेकिन इकॉनमी रेट 9.08 का था। बावजूद इसके हर्षित आज टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी बन चुके हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर