कोच गौतम गंभीर की जिद्द के चलते टीम इंडिया में जगह बनाए बैठा है ये फ्लॉप खिलाड़ी, वरना घरेलू टीम में भी ना मिले जगह
Published - 18 Jan 2026, 06:09 PM
Table of Contents
Gautam Gambhir: भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर पर खिलाड़ियों से पक्षपात के आरोप लगते रहे हैं। कहा जाता है कि कोच गंभीर (Gautam Gambhir) केवल उन्हीं प्लेयर्स को टीम इंडिया में खेलने का मौका देते हैं जो कि उनके बेहद करीब होते हैं।
यही चीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी देखने को मिला, जहां ये खिलाड़ी साधारण प्रदर्शन के बाद भी पूरे तीन मैच खेलने में सफल रहा। अगर ये प्लेयर कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का चहेता नहीं होता तो फिर इसे भारत की घरेलू क्रिकेट में भी खेलने का मौका नहीं मिलता। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी।
टीम इंडिया में जगह बनाए बैठा है ये फ्लॉप खिलाड़ी
कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की जिद्द के कारण टीम इंडिया में एक फ्लॉप खिलाड़ी अपनी जगह बनाए बैठा है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैं।
हर्षित ने साल 2024-25 में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था और साल 2025 की शुरुआत में इस खिलाड़ी को वनडे और टी20 प्रारूप में कदम रखने का मौका मिला। इसके बाद से हर्षित राणा लगातार टीम इंडिया के स्क्वाड में बने हुए हैं। लेकिन उनके आंकड़ों को देखते हुए उनका वर्तमान में घरेलू क्रिकेट खेलना भी बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।
Gautam Gambhir दे रहे हैं लगातार मौका
दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने भारत के लिए अभी तक 13 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 27.30 की औसत के साथ 23 विकेट झटके हैं। जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 6 के करीब रहा है। यानी हर्षित विकेट चटकाने के अलावा अपनी गेंदबाजी में काफी रन भी लुटाते हैं, जिसका खामियाजा टीम को डेथ ओवरों में भुगतना पड़ता है।
वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के आखिरी मैच में हर्षित ने 10 ओवर के स्पेल में 3 विकेट चटकाए थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने 84 रन लुटा दिए थे। इंदौर में खेले जा रहे वनडे में हर्षित का इकॉनमी रेट 8.40 का था, जो कि बेहद खराब था। हालांकि, वनडे के अलावा हर्षित का यही हाल टी20 प्रारूप में भी है वहां पर वह 9.50 की इकॉनमी से रन खर्च करते हैं।
घरेलू टीम में भी जगह मिलना मुश्किल
कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) एक तरफ हर्षित राणा को इंटरनेशनल क्रिकेट में मौके पर मौके दिए जा रहे हैं, लेकिन उनके हालिया आंकड़ों को देखे तो उनका घरेलू क्रिकेट टीम में जगह बना पाना बेहद मुश्किल है। बता दें कि, विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में हर्षित ने दिल्ली के लिए दो मैच खेले थे, जहां पर उन्होंने तीन विकेट लिए थे।
लेकिन वहां भी उनका इकॉनमी रेट 5 के करीब था। यानी न सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट में हर्षित की धुनाई होती है, बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी अनकैप्ड खिलाड़ी उनकी गेंदों पर आसानी से रन बटोर लेते हैं। अगर जल्द ही हर्षित ने अपनी इस खामी पर कार्य नहीं किया तो उनका पत्ता हमेशा-हमेशा के लिए टीम इंडिया से कट सकता है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर