घरेलू क्रिकेट में 13 हजार से भी ज्यादा रन बना चुका है ये खूंखार खिलाड़ी, लेकिन फिर भी कोच गंभीर ने अब तक नहीं करवाया डेब्यू
Published - 27 Dec 2025, 12:40 PM | Updated - 27 Dec 2025, 12:41 PM
Table of Contents
Domestic Cricket: घरेलू क्रिकेट में 13 हजार से अधिक रन बनाने के बावजूद एक खूंखार खिलाड़ी को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिल रहा है। आलम ये है कि खिलाड़ी को कोच गंभीर ने स्क्वाड में मौका तो दिया, लेकिन कभी उसे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया।
यहां तक कि देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, साईं सुदर्शन, सरफराज खान, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज तक भारत के लिए पदार्पण कर चुके हैं, लेकिन ये घरेलू क्रिकेट (Domestic Cricket) में रन बनाने के बावजूद ये खिलाड़ी अभी भी भारतीय टीम में अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन है ये बदनसीब खिलाड़ी।
4 साल से नहीं मिला मौका
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट (Domestic Cricket) खेलने वाले अभिमन्यु ईश्वरन हैं जो पिछले चार सालों से टीम इंडिया में डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। कई हेड कोच आए और गए, लेकिन अभिमन्यु ईश्वरन को डेब्यू का मौका नहीं दिया गया। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज को पहली बार साल 2021 में इंग्लैंड दौरे पर बतौर स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था।
इसके बाद बांग्लादेश टेस्ट सीरीज 2022 में रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर अभिमन्यु को मौका मिला तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 में घरेलू टेस्ट सीरीज में वह भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी अभिमन्यु को दल में चुना गया था, लेकिन वहां भी उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ा। यानी अभिमन्यु का चयन तो किया जा रहा है, लेकिन वह पानी पिलाने के अलावा कोई काम नहीं कर रहे हैं।
बाद में आए खिलाड़ियों को पहले मौका
जहां अभिमन्यु ईश्वरन साल 2021 से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं तो उनके बाद आए यशस्वी जायसवाल को डेब्यू का मौका मिला और आज वह टेस्ट स्क्वाड के प्रमुख सलामी बल्लेबाज हैं। देवदत्त पडिक्कल को भी अभिमन्यु के बाद मौका मिला था और वह भी अब तक दो टेस्ट खेल चुके हैं। रजत पाटीदार भी अभिमन्यु के बाद ही आए थे और वह भी 3 टेस्ट खेल चुके हैं।
जबकि कोच गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम इंडिया में साईं सुदर्शन को भी उनकी टेस्ट कैप मिल चुकी है और वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी बन चुके हैं। मगर दूसरी ओर अभिमन्यु ईश्वरन अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। साईं ने भारत के लिए खेले 6 टेस्ट में 27.45 की औसत से सिर्फ 302 रन बनाए हैं। लेकिन बावजूद इसके उनको लगातार मौके मिल रहे हैं।
Domestic Cricket में अभिमन्यु के आंकड़े
बंगाल के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने साल 2013 में प्रथम श्रेणी (Domestic Cricket) पदार्पण किया था। इसके बाद से अब तक वह 109 फर्स्ट क्लास मैचों में 47.85 की औसत के साथ 8136 रन बना चुके हैं, जिसमें 27 शतक और 34 अर्धशतक शामिल है। वहीं, 91 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 3933 रन दर्ज है। इसमें 9 शतक और 24 अर्धशतक शामिल है।
जबकि 41 टी20 (Domestic Cricket) मैचों में उन्होंने 132.97 के स्ट्राइक रेट से 1242 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान दो शतक और 6 अर्धशतक ठोके हैं। यानी अभिमन्यु सभी प्रारूप (Domestic Cricket) मिलाकर 13 हजार से अधिक रन बना चुके हैं। लेकिन बावजूद इसके बीसीसीआई, हेड कोच गौतम गंभीर को उनके आंकड़े नजर नहीं आ रहे हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर