Team India की ये महिला क्रिकेटर भी निकली Virat Kohli की जबरा फैन, बोली 'वो मेरे मेरे आदर्श और मेरी प्रेरणा...'

Published - 06 May 2026, 07:50 PM | Updated - 06 May 2026, 08:14 PM

Virat Kohli

भारतीय क्रिकेट में जब भी अनुशासन, समर्पण और सफलता की बात होती है, तो सबसे पहला नाम विराच कोहली (Virat Kohli) का आता है। विराट ने अपनी बल्लेबाजी और फिटनेस से न केवल पुरुष क्रिकेट बल्कि महिला क्रिकेटरों को भी गहराई से प्रभावित किया है।

हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई स्टार स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने विराट कोहली के प्रति अपने सम्मान को जाहिर किया है। वैष्णवी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि विराट उनके आदर्श हैं और उन्हीं को देखकर उन्हें क्रिकेट में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

वैष्णवी शर्मा ने बताया क्यों खास हैं Virat Kohli

Virat Kohli

भारतीय महिला टीम की युवा बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने हाल ही में स्पोर्ट्स नाउ और अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली (Virat Kohli) के प्रति अपनी दीवानगी साझा की।

वैष्णवी ने कहा कि विराट कोहली सर मेरे आदर्श और मेरी प्रेरणा हैं। उन्होंने बताया कि विराट का खेल के प्रति जुनून और हर मैच में उनकी ऊर्जा उन्हें सबसे अलग बनाती है। वैष्णवी, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 की स्टार रही हैं, मानती हैं कि कोहली के पदचिन्हों पर चलकर ही वह देश के लिए लंबा खेल सकती हैं।

वैष्णवी ने आगे कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) की फिटनेस और मानसिक मजबूती ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। जब भी वह मैदान पर होती हैं, तो वह कोहली की तरह ही आक्रामक और केंद्रित रहने की कोशिश करती हैं। उनके लिए विराट सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक संस्था की तरह हैं जिनसे हर दिन कुछ नया सीखा जा सकता है।

BAN vs PAK Today Match Prediction, 1st Test- जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच विश्लेषण

सोशल मीडिया पर वायरल कोहली की तारीफ

जैसे ही वैष्णवी शर्मा का यह बयान सामने आया, सोशल मीडिया पर विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस ने इसे हाथों-हाथ लिया। फैंस का कहना है कि विराट का प्रभाव अब अगली पीढ़ी के हर क्रिकेटर पर दिख रहा है।

वैष्णवी ने इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि वह विराट कोहली के चार्म और उनके व्यक्तित्व की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह जल्द ही विराट से मिलकर उनसे खेल की बारीकियों पर चर्चा करना चाहती हैं।

वैष्णवी शर्मा का मानना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारतीय क्रिकेट में जो कल्चर सेट किया है, उसकी वजह से आज युवा खिलाड़ियों में हार न मानने का जज्बा पैदा हुआ है। चाहे परिस्थिति कैसी भी हो, विराट की तरह लड़ना ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है।

LSG vs RCB Today Match Prediction, Match 50- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

कौन हैं वैष्णवी शर्मा?

वैष्णवी शर्मा मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली हैं और उन्होंने बहुत कम समय में भारतीय महिला क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। वह 2025 में अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम की प्रमुख सदस्य थीं,

जहाँ उन्होंने सर्वाधिक विकेट लिए थे। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर ही उन्हें दिसंबर 2025 में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय सीनियर टीम में डेब्यू करने का मौका मिला।

वैष्णवी जैसी युवा खिलाड़ियों का विराट कोहली (Virat Kohli) को अपना आदर्श मानना यह दर्शाता है कि विराट की विरासत आने वाले कई दशकों तक सुरक्षित है। वैष्णवी का लक्ष्य अब आगामी वनडे वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाना है और वह इसके लिए ठीक वैसी ही कड़ी मेहनत कर रही हैं, जैसी विराट कोहली अपने करियर के शुरुआती दिनों में किया करते थे।

Tagged:

Virat Kohli Vaishnavi Sharma
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com