KKR टीम में डेब्यू करेगा अब ये खूंखार विदेशी पेसर, मिल गई NOC, अब एक मैच भी नहीं हारेगी शाहरुख़ की टीम

Published - 12 Apr 2026, 04:31 PM | Updated - 12 Apr 2026, 04:34 PM

KKR

KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की एंट्री होने जा रही है। पथिराना काफी लंबे समय से चोट से जूझ रहे थे, लेकिन अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर ने उनको अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुका है।

इसके बाद वह जल्द ही टीम से जुड़ेंगे और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी करते नजर आएंगे। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में केकेआर (KKR) ने मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन चोटिल होने के कारण वह शुरुआती मैचों में स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे।

पथिराना ने पास किया फिटनेस टेस्ट

दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा होने वाले अनिवार्य फिटनेस टेस्ट को पास कर लिया है और उन्हें केकेआर से जुड़ने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो कि रिपोर्ट के अनुसार, पथिराना अपनी चोट से काफी हद तक उबर चुके हैं और वह भारत की यात्रा करने के लिए तैयार हैं।

उम्मीद की जारही है कि 17 अप्रैल को वह केकेआर के साथ जुड़ेंगे, जो कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनका अगला मैच भी है। हालांकि, गुजरात के खिलाफ चयन के लिए वह उपलब्ध रहेंगे, इसकी उम्मीद कम ही है, लेकिन 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वह खेलते नजर आ सकते हैं। तब तक केकेआर (KKR) की मेडिकल टीम भी उनको फिट घोषित कर देगी।

KKR के चोटिल खिलाड़ी बने समस्या

आईपीएल 2026 से पहले केकेआर (KKR) को ऑन पेपर काफी मजबूत स्क्वाड माना जा रहा था, जो कि किसी भी टीम को शिकस्त देने की क्षमता रखती है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण बाहर हो गए। जबकि कैमरून ग्रीन भी शुरुआती दो मैचों में गेंदबाजी करते नजर नहीं आए थे।

वहीं, 18 करोड़ में खरीदे मथीशा पथिराना भी चोटिल थे तो मुस्तफिजुर रहमान, जिनको ऑक्शन में 9.20 करोड़ देकर खरीदा था उनको भी विरोध के बाद रिलीज करना पड़ा और उनके स्थान पर आए ब्लेसिंग मुजारबानी का इकॉनमी रेट काफी अधिक था। यानी मौजूदा सीजन में केकेआर (KKR) की बॉलिंग चोटिल खिलाड़ी से भरी रही है और यही कारण है कि उनको बड़े स्कोर बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ रहा है।

'Emerging Player of the year' की रेस में ये 4 नाम सबसे आगे, लेकिन नंबर-2 का अवार्ड जीतना 101% तय

केकेआर की गेंदबाजी बनी सिर दर्द

आईपीएल 2026 में केकेआर के हार की सबसे बड़ी वजह उनकी गेंदबाजी रही है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 220 रन बनाने के बावजूद उनको हार का सामना करना पड़ा था तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टारगेट का पीछा करते हुए उनको 65 रनों की शर्मनाक हार मिली थी।

इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ केकेआर (KKR) के गेंदबाजों ने लगभग मैच में अपना शिकंजा कस लिया था, लेकिन डेथ ओवर में खराब गेंदबाजी के कारण मैच गंवाना पड़ा। एक समय वह जीत के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन मुकुल चौधरी के सामने खराब गेंदबाजी के चलते वह मैच गंवा बैठे। हालांकि, अब देखना होगा कि मथीशा पथिराना की वापसी से केकेआर की किस्मत बदलती है या फिर नहीं।

अंपायर से बहस करना Nitish Rana को पड़ा भारी, BCCI ने उनके लिए इस बड़ी सजा का कर दिया ऐलान

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com