टीम इंडिया का सबसे बदकिस्मत खिलाड़ी है ये बल्लेबाज, घरेलू क्रिकेट में 13 हजार रन बनाने के बावजूद नहीं कर पाया इंटरनेशनल डेब्यू

Published - 29 Dec 2025, 12:38 PM | Updated - 29 Dec 2025, 01:05 PM

Team India

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) में जगह बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. भारत की जर्सी पहनने के लिए खिालड़ियों का काफी मेहनत-मशक्कत करनी पड़ती है. इसके चलते कई बार उभरते हुए सितारों को बिना अपना ये सपना पूरा करे ही संन्यास लेना का फैसला करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ 30 वर्षीय बल्लेबाज के साथ होता नजर आ रहा है. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रर्दशन करने के बावजूद ये खिलाड़ी भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू नहीं कर पाया है.

घरेलू क्रिकेट में किया है लगातार शानदार प्रर्दशन

घरेलू क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने के बावजूद यह खूंखार बल्लेबाज़ अब तक टीम इंडिया (Team India) के लिए डेब्यू नहीं कर सका है। हालात ऐसे रहे कि कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में उसे स्क्वाड में तो शामिल किया गया, लेकिन प्लेइंग इलेवन में कभी जगह नहीं मिली।

इस दौरान देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, साईं सुदर्शन, सरफराज खान, हर्षित राणा और अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ी भारत (Team India) के लिए डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाला यह बल्लेबाज़ अब भी अपनी बारी का इंतज़ार कर रहा है।

यही वजह है कि शानदार आंकड़ों, निरंतरता और चयन के बावजूद इंटरनेशनल मौका न मिल पाना उसे टीम इंडिया (Team India) के सबसे बदकिस्मत खिलाड़ियों में शामिल करता है।

Team India में चुने जाने के बावजूद नहीं मिला खेलने का मौका

भारतीय क्रिकेट में चयन और मौके के बीच का अंतर कई बार खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि अभिमन्यु ईश्वरन हैं, जिन्हें बार-बार टीम इंडिया में जगह तो मिली, लेकिन मैदान पर उतरने का अवसर अब तक नहीं मिल पाया।

जनवरी 2021 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टेस्ट टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था। इसके बाद मई 2021 में 2019–2021 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड दौरे के लिए भी वह स्टैंडबाय स्क्वाड का हिस्सा रहे।

लंबे इंतज़ार के बाद अक्टूबर 2024 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बॉर्डर–गावस्कर ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम (Team India) में शामिल किया गया, लेकिन वहां भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला।

इतना ही नहीं, जून 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए भी अभिमन्यु ईश्वरन को टीम इंडिया (Team India) में चुना गया, मगर उस सीरीज़ में भी वह बेंच पर ही बैठे रहे। इसके बाद वेस्टइंडीज़ और साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज़ के लिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

घरेलू क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने, लगातार अच्छा प्रदर्शन करने और कई बार टीम इंडिया का हिस्सा बनने के बावजूद इंटरनेशनल डेब्यू न कर पाना, अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय क्रिकेट के सबसे बदकिस्मत बल्लेबाज़ों में खड़ा करता है।

बाद में आए खिलाड़ियों को पहले मिला मौका

जहां अभिमन्यु ईश्वरन साल 2021 से टीम इंडिया में अपने डेब्यू का इंतज़ार कर रहे हैं, वहीं उनके बाद टीम में आए कई खिलाड़ियों को पहले ही खेलने का मौका मिल चुका है। यशस्वी जायसवाल को अभिमन्यु के बाद टेस्ट डेब्यू मिला और आज वह भारतीय टेस्ट टीम के प्रमुख सलामी बल्लेबाज़ों में शामिल हैं।

इसी तरह देवदत्त पडिक्कल को भी बाद में मौका मिला और वह अब तक दो टेस्ट खेल चुके हैं, जबकि रजत पाटीदार ने तीन टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

मौजूदा दौर में गौतम गंभीर की कोचिंग में चल रही टीम इंडिया (Team India) में साईं सुदर्शन को टेस्ट कैप भी मिल चुकी है और वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन चुके हैं।

साईं ने छह टेस्ट में 27.45 की औसत से 302 रन बनाए हैं, इसके बावजूद उन्हें लगातार मौके मिलते रहे हैं। इसके अलावा ध्रुव जुरेल को भी इंटरनेशनल क्रिकेट में अवसर मिला है और वह फिलहाल टीम इंडिया (Team India) के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर स्क्वाड का हिस्सा हैं।

दूसरी ओर, तमाम उपलब्धियों के बावजूद अभिमन्यु ईश्वरन अब भी अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच का इंतज़ार कर रहे हैं।

डोमेस्टिक क्रिकेट में अभिमन्यु के आंकड़े

अभिमन्यु ईश्वरन ने साल 2013 में बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से अब तक वह 109 फर्स्ट क्लास मैचों में 47.85 की औसत से 8136 रन बना चुके हैं, जिसमें 27 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 91 मैचों में 3933 रन बनाए हैं, जहां उनके नाम 9 शतक और 24 अर्धशतक दर्ज हैं।

टी20 घरेलू क्रिकेट में भी अभिमन्यु का रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है। 41 मैचों में उन्होंने 132.97 के स्ट्राइक रेट से 1242 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं।

इस तरह तीनों घरेलू प्रारूपों को मिलाकर अभिमन्यु ईश्वरन के नाम 13 हजार से अधिक रन दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिल सका।

ये भी पढ़े : न्यूजीलैंड के खूंखार गेंदबाज ने किया 18 साल का करियर खत्म करने का फैसला, भारत दौरे से पहले की रिटायरमेंट की घोषणा

Tagged:

team india Gautam Gambhir Abhimanyu Easwaran cricket news
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

8136 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com