टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मौका देने को तैयार गौतम-सूर्या

Published - 15 Jan 2026, 04:57 PM | Updated - 15 Jan 2026, 05:04 PM

T20 World Cup

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मैच खेले जाएंगे, जिसमें टीम इंडिया का मैच भी शामिल है। भारत का लीग चरण में पहला मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका से होगा।

ये मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन सामने आ चुकी है। माना जा रहा है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव विश्व कप (T20 World Cup 2026) के पहले मैच में इन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं, जो कि भारत को खिताब जिताने का दम रखते हैं।

टॉप 3 में ये खिलाड़ी होंगी शामिल

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम के शीर्ष तीन खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा हो सकते हैं। जहां अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करेंगे तो तिलक वर्मा को नंबर तीन पर बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है।

बता दें कि, अभिषेक और संजू की सलामी जोड़ी ने भारतीय टीम को इस प्रारूप में धमाकेदार शुरुआत दिलाई हैं और इसका लाभ भारत को जीत के साथ मिला है। जबकि तिलक ने भारत के लिए टी20 प्रारूप में नंबर तीन पर रनों का अंबार लगाया है। तिलक नंबर तीन स्थान पर 60.22 की औसत के साथ 542 रन बना चुके हैं, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल है।

4 से 8 तक ये खिलाड़ी संभालेंगे कमान

विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतर सकते हैं, लेकिन उनका फॉर्म उनका बिल्कुल भी साथ नहीं दे रहा है। सूर्या ने भारत के लिए साल 2025 में 21 मैच खेले थे, जिसकी 19 पारियों में उन्होंने 13.62 की औसत से सिर्फ 218 रन बनाए थे। मगर सूर्या विश्व कप (T20 World Cup 2026) में बल्ले से शानदार पारियां खेलना चाहेंगे।

वहीं, पांचवें नंबर पर हार्दिक पंड्या को भेजा जा सकता है जो कि बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत रखते हैं। वहीं, शिवम दुबे नंबर छह और सातवें स्थान पर उप कप्तान अक्षर पटेल को भेजा जा सकता है, जिनके कंधों पर पारी को फिनिश करने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, वाशिंगटन सुंदर को नंबर आठ पर बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है जो कि भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम में गहराई लेकर आते हैं।

ईशान किशन या संजू सैमसन: कौन है टी20 में टीम इंडिया के लिए परफेक्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज? जानिए कैसे हैं दोनों के STATS

3 प्रोपर गेंदबाजों के साथ उतर सकता है भारत

आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव तीन प्रोपर गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। इसमें मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। वरुण ने भारत के लिए साल 2025 में 20 मैचों की 18 पारियों में 36 विकेट लिए थे और उनका इकॉनमी रेट भी 7 के करीब था।

यही कारण है कि वरुण को प्राथमिकता दी जा सकती है और कुलदीप को बेंच पर बैठाया जा सकता है। भारत इस मैच में वरुण, अक्षर और सुंदर के रूप में तीन स्पिनरों को शामिल कर सकता है, जबकि जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के अलावा हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे भी गेंदबाजी में हाथ घूमाने की काबिलियत रखते हैं।

जबकि जरूरत पड़ने पर अभिषेक शर्मा भी लेफ्ट आर्म और तिलक वर्मा ऑफ स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। यानी भारत के पास इस मैच में कुल 9 गेंदबाज और नंबर आठ तक प्रोपर बैटिंग रहने वाली है।

T20 World Cup 2026 2026 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उप कप्तान), वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

बेंच:- ईशान किशन, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह, हर्षित राणा।

होल्कर में हिटमैन का तूफान तय! कीवी गेंदबाजों के लिए रोहित शर्मा को रोकना मुश्किल, ये आंकड़ें खुद दे रहे हैं गवाही

Tagged:

team india Suryakumar Yadav Tilak Varma T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

218 रन।

संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com