वर्ल्ड कप 2027 के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा रहे ये 8 खिलाड़ी बाहर

Published - 25 Mar 2026, 08:18 AM | Updated - 25 Mar 2026, 01:03 PM

Team India

Team India : टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त हो चुका है और भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर अपना तीसरा टी20 खिताब अपने नाम किया।

अब आईसीसी का अगला बड़ा टूर्नामेंट 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप होगा, जिसका आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा।

टीम इंडिया (Team India) में ऐसे 8 खिलाड़ी हैं जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा तो रहे, लेकिन 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में जगह मिलना मुश्किल माना जा रहा है। आइए जानते हैं वे कौन से आठ खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप 2027 से बाहर हो सकते हैं।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में इन खिलाड़ियों की जगह पर संशय

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा रहे संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी मुख्य रूप से टी20 फॉर्मेट के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं।

ऐसे में 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए इनकी टीम में जगह बनना मुश्किल नजर आ रहा है। वनडे क्रिकेट में जहां धैर्य, लंबी पारियां और निरंतर प्रदर्शन की जरूरत होती है, वहीं इन खिलाड़ियों की पहचान तेज और आक्रामक खेल के लिए है।

टीम मैनेजमेंट भी वनडे फॉर्मेट के लिए अलग रणनीति और संतुलित कॉम्बिनेशन पर फोकस करेगा, जिससे इन खिलाड़ियों के चयन पर सवाल खड़े हो सकते हैं। हालांकि अगर ये खिलाड़ी समय रहते वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित करते हैं, तो उनकी वापसी की संभावनाएं जरूर बनी रह सकती हैं।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए शुभमन गिल बन सकते हैं कप्तान

शुभमन गिल को वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया (Team India) के संभावित कप्तान के रूप में देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता से भी खासा प्रभावित किया है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी निरंतरता और परिस्थितियों के अनुसार पारी संभालने की काबिलियत उन्हें इस भूमिका का मजबूत दावेदार बनाती है।

टीम मैनेजमेंट भी धीरे-धीरे उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करता दिख रहा है, जहां उन्हें अलग-अलग मौकों पर कप्तानी सौंपी जा चुकी है।

हालांकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तानी करते हुए भारत को 2-1 से हार मिली, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ता उन्हें लंबे समय के निवेश के रूप में देख रहे हैं। अगर गिल का प्रदर्शन इसी तरह जारी रहता है, तो 2027 वर्ल्ड कप में वह टीम की कमान संभालते नजर आ सकते हैं।

रोहित और कोहली का अनुभव रहेगा अहम

रोहित शर्मा और विराट कोहली के वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा बनने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है। हाल के समय में दोनों ने वनडे क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम के लिए अहम योगदान दिया है।

रोहित शर्मा अपनी आक्रामक शुरुआत और बड़े स्कोर बनाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं, जबकि विराट कोहली अपनी स्थिर बल्लेबाजी और लक्ष्य का पीछा करने की कला के कारण टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी हैं। ऐसे में यदि दोनों अपनी फिटनेस और फॉर्म बनाए रखते हैं, तो आगामी वर्ल्ड कप में उनका चयन लगभग तय माना जा सकता है।

राहुल और बुमराह होंगे शामिल

केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया (Team India) के अहम खिलाड़ी हो सकते हैं। केएल राहुल को उपकप्तान बनाए जाने की संभावना है, क्योंकि वह बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग में भी भरोसेमंद विकल्प हैं।

वहीं जसप्रीत बुमराह अपनी घातक गेंदबाजी, खासकर डेथ ओवर्स में सटीक यॉर्कर और दबाव में विकेट लेने की क्षमता के चलते टीम के प्रमुख मैच विनर बने रहेंगे। ऐसे में दोनों की टीम में चयन लगभग तय माना जा रहा है।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए Team India का संभावित स्क्वॉड इस प्रकार हैं :

शुभमन गिल (कप्तान) , रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , हर्षित राणा , यशस्वी जायसवाल

ये भी पढ़े : IPL 2026 में ये 5 गुमनाम खिलाड़ी बनाएंगे अपनी पहचान, आएंगें बड़े-बड़े सितारों को टक्कर देते नजर

Tagged:

team india cricket news T20 World Cup 2026 ODI World Cup 2027
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com