6,6,6,6,6,6,6,6..... रणजी में इस बल्लेबाज का कोहराम, 11 बॉल पर ठोकी फिफ्टी, लगातार जड़ डाले 7 बॉल पर सात छक्के
Published - 10 Nov 2025, 08:59 AM | Updated - 10 Nov 2025, 11:35 PM
Table of Contents
रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में अक्सर भारतीय क्रिकेट में नए प्रतिभाशाली खिलाड़ी देखने मिलते हैं। हर सीजन में कोई ना कोई खिलाड़ी जमकर रन बनाता है और भारतीय टीम में जगह बनाता है। लेकिन मेघालय के एक क्रिकेटर ने ऐसा कारनामा कर दिया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
मेघालय के क्रिकेटर ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के मुकाबले में आठ गेंद पर 8 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने रवि शास्त्री के क्लब में अपनी एंट्री कर ली है। चलिए इस मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
Ranji Trophy में आकाश कुमार चौधरी ने रचा इतिहास
भारत मे इस वक्त रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) 2025 -26 सीजन के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस मुकाबले में मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा था, और इस मुकाबले में मेघालय के बल्लेबाज आकाश कुमार चौधरी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है।
रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के इस मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ आकाश कुमार चौधरी ने 8 गेंद पर लगातार आठ छक्के जड़ दिए हैं। इस तरह से उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री के 6 गेंद पर 6 छक्के के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें: ओलम्पिक गेम्स के लिए ये 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, सूर्या नहीं बल्कि ये युवा खिलाड़ी होगा कप्तान
लगातार 8 गेंद पर जड़े 8 छक्के
इस मुकाबले की बात की जाए तो मेघालय की ओर से रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) मुकाबले में खेलने उतरे आकाश कुमार चौधरी ने मेघालय की पारी के 126वे ओवर में बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज लीमर डाबी की 6 गेंद पर सबसे पहले 6 छक्के जड़े। आकाश कुमार चौधरी ने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट लगाए और दर्शकों का दिल जीता।
🚨 Record Alert 🚨
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 9, 2025
First player to hit eight consecutive sixes in first-class cricket ✅
Fastest fifty, off just 11 balls, in first-class cricket ✅
Meghalaya's Akash Kumar etched his name in the record books with a blistering knock of 50*(14) in the Plate Group match against… pic.twitter.com/dJbu8BVhb1
सिर्फ 11 गेंद पर जड़ दिया अर्धशतक
आकाश कुमार चौधरी ने सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस मुकाबले में सिर्फ 11 गेंद पर अर्धशतक जड़कर नया रिकॉर्ड भी बना दिया है। उन्होंने इस मुकाबले में 14 गेंद में 50 रनों की शानदार पारी खेली है और उनकी इस पारी की बदौलत मेघालय की टीम ने 628 रनों का बड़ा स्कोर बनाया है।
इस रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के मुकाबले में जब आकाश कुमार चौधरी को बल्लेबाजी मिली थी उस वक्त वह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और मेघालय की टीम पहले से ही एक मजबूत स्थिति में थी। उन्होंने आते साथ ही रनों का अंबार लगाना शुरू कर दिया। एक के बाद एक छक्के उन्होंने जड़ने शुरू कर दिए, उसके बाद लगातार 8 गेंद पर 8 छक्के लगा दिए।
यह भी पढ़ें: पंजाब किंग्स ने शुरू की साफ-सफाई! IPL 2026 से पहले 5 खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।