टी20 वर्ल्ड कप से जगह खो सकता टीम इंडिया का ये बल्लेबाज, कोच गंभीर अंतिम समय पर निकाल सकते बाहर
Published - 25 Jan 2026, 03:24 PM | Updated - 25 Jan 2026, 03:26 PM
Table of Contents
टी20 वर्ल्ड कप (टी20 World Cup) 2026 से पहले भारतीय टीम पांच मैचों की टी 20 सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है। पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया पहले दो मुकाबले जीत कर मामूली बढ़त बना ली है।
भारत के कप्तान सूर्यकुमार कुमार अपने पुराने फॉर्म में वापस दिखे जबकि ईशान किशन दूसरे मुकाबले में जबरदस्त वापसी की, लेकिन एक खिलाड़ी दूसरे मुकाबले में भी संतोषजनक प्रदर्शन नहीं दिखा पाए। उम्मीद लगाया जा रहा है कि उन्हें अंत में टी 20 विश्व कप (T20 World Cup) पलेइंग 11 में रहने का मौका गंवाना पड़ सकता है।
T20 World Cup से पहले सूर्या और संजू की वापसी
सात फ़रवरी से शुरू होने वाली टी 20 विश्व कप (T20 World Cup) 2026 में मात्र कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इससे पहले भारतीय टीम अपनी जबरदस्त फॉर्म में है और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए काल बन कर खेल रही है। भारत के खतरनाक ओपनर अभिषेक शर्मा पहले मुकाबले में ही 84 रन ठोक दिए जबकि दूसरा मुकाबला में बड़े शॉट्स लगाने के चक्कर में पहले गेंद पर ही बाउंड्री पर कैच दे बैठे।
इसके अलावा टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने जबरदस्त वापसी की है। ईशान किशन पहले मुकाबले में विफल रहे थे लेकिन दूसरे मुकाबले में धांसू बल्लेबाजी कर सभी को एक बार फिर चौंका दिया।
इससे पहले ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अपनी टीम को फाइनल जिताकर टी 20 विश्व कप (T20 World Cup) से पहले टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया और टीम में वाइल्ड कार्ड एंट्री मार दी। वहीं सूर्य लगातार अपने खराब फॉर्म की वजह से ट्रॉल हो रहे थे जिसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की और लगभग दोनों मैचों में अपने पुराने फॉर्म में नजर आए।
संजू सैमसन T20 World Cup में गंवा सकते हैं अपनी जगह
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी पहचान छोड़ने में नाकामयाब दिख रहे हैं जबकि उन्हें लगातार मौका दिया जा रहा है। आपको बता दें संजू सैमसन पहले मुकाबले में भी कुछ ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे जबकि दूसरे मैच में भी लगभग उसी तरीके से अपना विकेट फेंक कर पवेलियन लौट गए।
सैमसन को उनके पावर हिटिंग के लिए जाना जाता है जबकि वो इसे दिखाने में कहीं न कहीं चूक जा रहे हैं। एक्सपर्ट की माने तो संजू सैमसन अगर लगातार इसी फॉर्म में रहे तो टी 20 विश्व कप में बेंच पर बैठे दिख सकते हैं। हालांकि गौतम गंभीर की कमिटमेंट उन्हें टीम में अबतक बनाए हुए है। इस वक्त भारतीय टी 20 टीम में प्लेइंग 11 में जगह बनाने को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रहा है।
कयास लगाया जा रहा है कि अगर ऐसा ही प्रदर्शन रहा तो ईशान किशन जल्द उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं क्योंकि किशन बतौर विकेटकीपर टीम में खेलते हैं। इस स्थिति में संजू के जगह इंडिया एक ऑलराउंडर के साथ टीम को विश्व कप में उतारना चाहेगी।
वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल में इरफान पठान ने शोएब मलिक को लगाया गले, VIDEO ने मचाया तहलका
भारत और श्रीलंका में होगा T20 World Cup 2026
भारतीय टीम आगामी टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) को लेकर पूरी तरह तैयार है। इस साल भारत का लक्ष्य हर हाल में जितना होगा। इस साल होने वाली विश्व कप भारत और श्रीलंका में खेला जाना है जो आमतौर पर स्पिनरों के अनुकूल है। इस साल कुल 20 टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली थी लेकिन भारत और बांग्लादेश के बीच तनातनी में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को भारत जाने से रोक दिया।
आईसीसी ने 14 देशों के साथ बैठक करने के बाद ये निर्णय लिया कि वह बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका दे सकती है। आपको बता दे बांग्लादेश के हित में खड़े होने के लिए पाकिस्तान भी उनका समर्थन कर रही है लेकिन पीसीबी ने अबतक अपना अंतिम फैसला नहीं बताया है जिससे आईसीसी को आगे की प्लानिंग करने में काफी समस्या आ रही है। टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2026 की शुरुआत होने में महज 14 दिन रह गए हैं।
बीसीबी की मांग है कि वो भारत के अंदर नहीं खेलना चाहता है उसके वेन्यू में परिवर्तन किया जाए लेकिन उनके इस बात को पूर्ण रूप से इनकार कर दिया गया और अब वह टी 20 विश्व कप 2026 से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर