IPL में 1-2 बार नहीं 3 बार ऑरेंज कैप का खिताब जीत चुका ये बल्लेबाज, कोहली-केएल भी नहीं छू पाए यह रिकॉर्ड

Published - 15 Mar 2026, 04:25 PM | Updated - 15 Mar 2026, 04:28 PM

IPL

दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को माना जाता है. जिसमें हर साल कई बल्लेबाज अपने प्रदर्शन से लाइमलाइट लूटते हैं. IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है. हालांकि, इसे जीतना किसी भी बैटर के लिए आसान नहीं है.

लेकिन जब भी महान खिलाड़ियों की बात होती है तो विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल जैसे दिग्गजों का नाम आता है. लेकिन एक ऐसा भी खिलाड़ी है, जिसने लगातार तीन साल शानदार प्रदर्शन किया और ऑरेंज कैप हासिल कर इतिहास रच दिया.

IPL इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी ने जीती 3 बार ऑरेंज कैप

IPL

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर है. जिन्होंने आईपीएल 2015, 2017 और 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैंप हासिल की है. जिस वजह से उन्हें IPL का सबसे सफल खिलाड़ी माना जाता है. खास बात यह है कि वॉर्नर ने 2009 में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था, तब से वह 2024 तक लगातार खेलते रहे हैं.

2015 में 14 मैचों में डेविड वॉर्नर ने 43.23 की औसत और 156.54 के स्ट्राइक रेट के साथ 562 रन बनाए थे. 2017 में 641 और 2019 में 692 रन कूटे. जबकि टोटल आईपीएल करियर की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई बैटर ने सबसे ज्यादा 2016 में अपने बल्ले से 848 रन ठोके थे.

अपने प्यार पर फिर मेहरबान हुए हार्दिक पांड्या, गिफ्ट में माहिका को दे दिया 12 करोड़ की ये महंगा तोहफा

सर्वाधिक चौके लगाने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी की सबसे ज्यादा खासियत है कि वह शुरूआत में आक्रामक खेलते हैं. जिस वजह से भी IPL इसिहास के सबसे सफल विदेशी बैटर कहे जाते हैं. अपनी कप्तानी में वॉर्नर ने 2016 में हैदराबाद को खिताब भी जिताया था. इसके अलावा वह इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर शामिल हैं. वॉर्नर ने 184 मुकाबलों में 663 बार चौकों की आवाज से स्टेडियम में शोर मचाया है.

SRH और DC के लिए लगाई रनों की बौछार

वहीं, IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड वॉर्नर चौथे खिलाड़ी है. उन्होंने लीग के करियर में सिर्फ दो फ्रेंचाइजियों के लिए खेला है, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदाराबाद .

वॉर्नर ने 184 मैचों में 40.52 की औसत से 6565 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 62 फिफ्टी भी जड़ी. अपने पूरे आईपीएल करियर में दिग्गज खिलाड़ी ने 236 छक्के लगाए.

हालांकि, वॉर्नर का सफर उतार चढ़ावों से भरा रहा. साल 2018 में SRH ने उन्हें 12.50 Cr में टीम में शामिल किया था. फिर 2021 के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया. 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने डेविड वॉर्नर को 6.25 करोड़ में खरीदा. DC के साथ वह 2024 तक जुड़े रहे थे.

CSK के टीम मालिकों के साथ धोनी का हुआ मतभेद, इस बात को लेकर गुस्से से आगबबूला हुए माही

Tagged:

ipl david warner SRH dc Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

184 मुकाबलों में 6565 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com