IPL में कभी जीरो पर OUT नहीं हुआ ये बल्लेबाज, हमेशा ही करता रनों की बौछार, जमकर उड़ाता चौके-छक्के
Published - 22 Mar 2026, 11:18 AM | Updated - 22 Mar 2026, 11:26 AM
Table of Contents
IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) का आगाज 28 मार्च से है. पहला मैच RCB बनाम SRH होगा. लेकिन टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले उस बल्लेबाज की चर्चा होने लगी है, जो हर सीजन खूब रन बनाता है. कभी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जीरो पर आउट नहीं हुआ है.
इस बल्लेबाज की खासियत है उसकी कंसिस्टेंसी. जहां बल्लेबाज टी20 फॉर्मेट में जोखिम लेते हैं और तेजी से खेलते हुए अपना विकेट गंवा बैठते हैं. वहीं, यह प्लेयर धैर्य के साथ खेलता है. दिलचस्प बात यह है कि वह कभी जीरो पर आउट नहीं हुआ है.
IPL में कभी जीरो पर आउट नहीं हुआ ये बल्लेबाज

हम जिस प्लेयर की बात कर रहे हैं, वो साईं सुदर्शन है. 24 साल के साई की सबसे बड़ी ताकत है उनकी कंसिस्टेंसी. वह सिर्फ बड़े शॉट्स ही नहीं खेलते हैं. बल्कि मुश्किल समय में जीत की जिम्मेदारी भी लेते हैं. बेहद कम उम्र में उन्होंने अपनी इसी काबिलियत के बलबूते IPL में खास पहचान बनाई है.
जब टीम को रन की जरूरत होती है, तो वह अपना गियर बदलते हैं और दना-दन रना बनाते हैं. उनकी शॉट्स खेलने की टाइमिंग इतनी बेहतरीन है कि गेंद बल्ले से टच होते ही बाउंड्री के पार पहुंच जाती है. यही कारण उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से खास बनाता है.
साईं सुदर्शन के पास शॉट्स की भरमार
आज के आधुनिक दौर में जब खिलाड़ी पावर-हिटिंग पर ज्यादा विश्वास करते हैं, वहीं सुदर्शन शांत होकर रन बनाते हैं. उनकी तकनीक है कि धैर्य के साथ क्रीज पर ज्यादा देर टिकना.
वह तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनर्स को भी बखूबी खेलते हैं. युवा खिलाड़ी बैक फुट से कट, पुल और डिफेंसिव शॉट्स के साथ कवर ड्राइव बेहतरीन तरीके से खेलता है. साथ ही सुदर्शन मिड-विकेट के ऊपर से कलाई के सहारे जबरदस्त शॉट्स लगाते हैं.
तमिलनाडु से आने वाले साईं सुदर्शन सिर्फ शॉट्स मारने में ही नहीं बल्कि दबाव में बड़ी पारी खेलने में माहिर हैं. वह परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढालते हैं, और जरूरत पड़ने पर टीम के लिए लीडर की भूमिका निभाते हैं.
जीरो पर आउट हुए बिना बनाए सबसे ज्यादा रन
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर