पिछली 7 पारियों में से 5 बार जीरो पर OUT हो गया ये बल्लेबाज, अब सुपर-8 में कोच गंभीर करेंगे ड्रॉप

Published - 19 Feb 2026, 05:15 PM | Updated - 19 Feb 2026, 05:18 PM

Super-8

भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में सभी लीग स्टेज के मुकाबले में जीत दर्ज कर सुपर 8 (Super-8) में प्रवेश कर चुकी है। भारत के साथ सुपर 8 (Super-8) ग्रुप में साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बावे मौजूद है। सभी टीमें तीन-तीन मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम जिस उम्मीद से विश्व कप की शुरुआत की थी उस मामले में कहीं न कहीं पीछे छूट रही है।

टीम के खिलाड़ी उस मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे टीम की असली ताकत दिख सके। भारत के इस धाकड़ बल्लेबाज ने तो पिछले सात पारियों में पांच बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

Super-8 से पहले बल्लेबाजी में अभिषेक का संघर्ष

Surya, Abhishek and ishan

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के दौरान अपनी स्ट्राइक रेट को लेकर जाने जाते हैं लेकिन फिलहाल उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टी20 विश्व कप 2026 का रिकॉर्ड उठाकर देखे तो तीन पारियों में तीनों बार शून्य पर आउट हुए हैं।

जबकि पिछले सात पारी की बात करे तो पांच बार शून्य पर आउट हुए हैं। अभिषेक के इस प्रदर्शन से कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की समस्या बढ़ती नज़र आ रही है, क्योंकि सुपर-8 (Super-8) उन्हें टीम से बाहर निकालना संभव नहीं है।

कई बार खिलाड़ियों के पिछले स्कोर को देखते हुए उन्हें आजादी मिलती है कि वो खुलकर परफॉर्म कर सके। अभिषेक का सुपर 8 (Super-8) में चलना बहुत जरूरी है खासकर वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगर इनका बल्ला नहीं चला तो टीम पर अतिरिक्त दबाव बढ़ सकता है।


अभिषेक-सुंदर ड्रॉप, संजू-अक्षर की वापसी, अफ्रीका के खिलाफ कुछ ऐसी भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन की वापसी होगी !

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन टी 20 विश्व कप 2026 में अब तक सिर्फ एक मैच खेले हैं। नामीबिया के खिलाफ संजू को अभिषेक शर्मा की जगह खेलने मिला था, इस मैच में संजू सैमसन ने 8 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद उन्हें वापिस प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था। पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी उन्हें मौका नहीं मिला। जिस तरह अभिषेक शर्मा इस टी20 विश्व कप में खेल रहे हैं उस अनुसार उन्हें जल्द टीम से बाहर होना पड़ सकता है।

सुपर 8 (Super-8) मुकाबले में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वापसी करने का मौका मिल सकता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का पहला सुपर 8 मुकाबला 22 फरवरी को शाम सात बजे होने वाली है।

Super-8 से पहले अभिषेक की आखिरी सात पारी

भारतीय टीम के युवा आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए साल 2026 की शुरुआत किसी रोलर-कोस्टर सवारी की तरह रही है। टी20 रैंकिंग में टॉप पर होने के बावजूद, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। उनकी पिछली 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों पर नजर डालें तो आंकड़े काफी हैरान करने वाले हैं 0, 68, 0, 30, 0, 0 और 0*

इन 7 पारियों में अभिषेक 5 बार डक पर आउट हुए हैं, जिनमें से तीन तो मौजूदा वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड में आए हैं। वर्ल्ड कप में लगातार तीन बार खाता न खोल पाना किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए एक अनचाहा रिकॉर्ड है।

हालांकि इस खराब फॉर्म के बीच उनकी 68 (20 गेंद)* और 30 (16 गेंद) की पारियां भी उन्होंने खेला है। अभिषेक शर्मा अपनी पुरानी फोर्म से छुटकारा पाकर उम्मीद है कि सुपर-8 मैचों में वह अपनी पुरानी फोर्म हासिल कर लेंगे।
मैच खत्म, बहस जारी! मोहसिन नकवी ने खुद बताया IND vs PAK का कौन था रियल हीरो

Tagged:

team india abhishek sharma Super-8 Gautam Gambhr
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

रोहित शर्मा

1975
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com