विजय हजारे टूर्नामेंट का कोहली बन गया हैं ये बल्लेबाज, पिछले 5 मैचों में ठोक चूका 4 शतक
Published - 04 Jan 2026, 09:37 AM | Updated - 04 Jan 2026, 09:43 AM
Table of Contents
भारत में डोमेस्टिक क्रिकेट का सीज़न पूरे जोश के साथ चल रहा है। दूसरी ओर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे मैच के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड घोषित हो चुका है। विजय हजारे ट्रॉफी में सभी टीमें अपनी ताकत और गहराई दिखा रही हैं।
उसी टूर्नामेंट में एक खिलाड़ी लगातार ताबड़तोड़ शतक और अर्धशतक बनाकर सुर्खियाँ बटोर रहा है। विराट कोहली वनडे क्रिकेट के सबसे मंझे हुए खिलाड़ी हैं और उनके जैसा कारनामा करना हर किसी के बस की बात नहीं है।
Devdutt Padikkal ने लगाया 13वां शतक
25 साल के देवदत्त पडिक्कल(Devdutt Padikkal) ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में त्रिपुरा के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट में अपने करियर का 13वां शतक लगाया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में एलीट ग्रुप के कर्नाटक बनाम त्रिपुरा मुकाबले में Devdutt Padikkal ने 120 गेंदों में 108 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें कर्नाटक ने 80 रनों से मैच जीत लिया।
25 साल के पडिक्कल ने 13वां शतक लगाया, इस कारनामे को उन्होंने मात्र 37 पारियों में पूरा कर लिया, जो खुद में एक बेमिसाल उपलब्धि है। 6 फीट 3 इंच लंबे इस लेफ्ट-हैंड बल्लेबाज़ का जन्म केरल के ईडाप्पल में हुआ था। उन्होंने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। आज के लिहाज़ से देखा जाए तो उन्होंने अपेक्षाकृत देर से शुरुआत की, लेकिन क्रिकेट में आगे बढ़ने के लिए यह सबसे परफेक्ट समय साबित हुआ।
Devdutt Padikkal पांच मैचों में लगाए चार शतक
कर्नाटक की टीम विजय हजारे में अब तक पाँच मैच खेल चुकी है, जिसमें सभी मैचों में जीत हासिल की है। वहीं देवदत्त पडिक्कल(Devdutt Padikkal) पाँच में से चार मुकाबलों में शतक लगा चुके हैं। पडिक्कल सिर्फ तमिलनाडु के खिलाफ शतक नहीं लगा पाए, बाकी सभी मुकाबलों में परचम लहराया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। पडिक्कल इस साल अपने सबसे तगड़े फॉर्म में हैं।
आपको बता दें, देवदत्त पडिक्कल(Devdutt Padikkal) आरसीबी के लिए भी बल्लेबाज़ी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं, जिससे टीम को हमेशा अच्छी शुरुआत मिली थी। अब तक उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 37 पारियों में 82 के औसत से 2477 रन बनाए हैं। इस दौरान पडिक्कल ने कुल 12 शतक और 12 अर्धशतक जड़े हैं। बात करें उनके उच्चतम स्कोर की तो उन्होंने 152 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है।
विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की लगातार पाँचवीं जीत
विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप ए में कर्नाटक टीम ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है। जबकि पिछले पाँच मुकाबलों में सभी जीतकर प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है। कर्नाटक ने मयंक अग्रवाल की कप्तानी में झारखंड को पहले मुकाबले में पाँच विकेट से हराया था।
वहीं दूसरे मुकाबले में तमिलनाडु को 2 विकेट से धूल चटाई। तीसरे मैच में कृष्णन शिरिजीथ के 77 रन की बदौलत तमिलनाडु को चार विकेट से पराजित किया। चौथे मुकाबले में पुडुचेरी को 67 रनों से पटखनी दी, वहीं पाँचवें मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल(Devdutt Padikkal) की 108 रनों की शानदार पारी के योगदान से त्रिपुरा को 80 रनों से परास्त किया।
हार्दिक पांड्या का रौद्र रूप! विजय हजारे में 68 गेंद पर सेंचुरी, छक्कों की बरसात
Tagged:
Virat Kohli devdutt padikkal Karnataka Cricket Team Vijay Hazare Trophy 2025/26 Karnatka vs Tripuraऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर