ये अफगानी खिलाड़ी भारत के साथ निभा रहा सच्ची दोस्ती, पाकिस्तान सुपर लीग से नाम ले रहा वापस

Published - 08 Feb 2026, 02:39 PM

Pakistan Super League 1

Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के ऑक्शन से पहले अफगानिस्तान के एक खिलाड़ी ने अपना नाम वापस ले लिया है। जहां एक और भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्तों में लगातार खटास आ रही है तो इसी बीच अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) को काफी बड़ा झटका दिया है।

बता दें कि, यह फैसला इसलिए भी लिया गया है, क्योंकि बीते कुछ समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रिश्ते बेहद संवेदनशील चल रहे हैं। यह भी एक कारण है, जिसके चलते अफगानी खिलाड़ी ने पीएसएल का बॉयकॉट करने का फैसला किया है।

Pakistan Super League नहीं खेलेगा ये अफगान खिलाड़ी

जहां एक ओर पाकिस्तान प्रशंसक पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें संस्करण का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो दूसरी ओर अफगानिस्तान के प्रमुख सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने लीग को छोड़ने का फैसला किया है।

रहमानुल्लाह गुरबाज को दो दिन पहले पेशावर जल्मी ने लीग के पहले फुल-स्केल प्लेयर्स ऑक्शन से पहले सीधे साइन कर लिया था। लेकिन दो दिन बार गुरबाज ने लीग से हटने का फैसला कर लिया है। गुरबाज ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके इस फैसले की पुष्टि की।

इस वजह से पीछे हटे गुरबाज

अफगानिस्तान के प्रमुख सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने वीडियो में कहा कि टी20 विश्व कप 2026 की समाप्ति के बाद वह फाउंडेशन की गतिविधियों की देखरेख के लिए वापस अफगानिस्तान लौटने की योजना बना रही है।

यानी गुरबाज ने साफ तौर पर पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League) का बहिष्कार नहीं किया है, उन्होंने अपने अन्य कार्य का हवाला देकर लीग से हटने का फैसला किया है। हालांकि, गुरबाज ने साल 2025 में पक्तिका प्रांत में हुई सैन्य घटना का विरोध करते हुए लीग बहिष्कार करने का वादा किया था। इस सैन्य कार्रवाई में अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटरों की जान चली गई थी।

रिंकू सिंह बाहर, अब नहीं खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप के मैच, ये विस्फोटक बल्लेबाज करेगा रिप्लेस

ये खिलाड़ी भी कर सकते हैं बहिष्कार

रहमानुल्लाह गुरबाज के अलावा अफगानिस्तान के दो दिग्गज भी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League) से अपना नाम वापस ले सकते हैं। गुरबाज के अलावा तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक और मुजीब-उर-रहमान का भी पीएसएल खेलना संदिग्ध लग रहा है।

बता दें कि, नवीन-उल-हक ने गुरबाज के साइन होने के बाद फेसबुक के माध्यम से एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि तीनों ने व्यक्तिगत और पेशेवर कारणों से इस सीजन पीएसएल (Pakistan Super League) नहीं खेलने का फैसला किया था।

लेकिन अब गुरबाज ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते अपने खेलने की अटकलों को खारिज कर दिया है। बता दें कि, गुरबाज ने 2021 में मुल्तान सुल्तान के लिए खेले थे। इसके बाद साल 2022 और 2023 में उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान उन्होंने 15 मैचों में गुरबाज ने 22.71 की औसत से 318 रन बनाए हैं।

USA के खिलाफ खेले थे ये 2 भारतीय खिलाड़ी, लेकिन नामीबिया के खिलाफ कोच गंभीर नहीं देंगे जगह

Tagged:

Rahmanullah Gurbaz Pakistan Super League T20 World Cup 2026 PSL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

15 मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com