6,6,6,6,6,6,6..... वेस्टइंडीज के इन 2 बल्लेबाजों ने कर डाली ODI हिस्ट्री की सबसे बड़ी पार्टनरशिप, 372 रन तक नहीं हुए OUT

Published - 22 Dec 2025, 01:38 PM | Updated - 23 Dec 2025, 01:01 PM

West Indies

वेस्टइंडीज (West Indies) का हाल फिलहाल बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रहा है। एक समय विश्व क्रिकेट पर जिस वेस्टइंडीज का राज हुआ करता था, आज के समय में उसी टीम के साथ खेलने से बड़ी-बड़ी टीमें बचती नजर आती हैं। लेकिन वनडे हिस्ट्री में वेस्टइंडीज के दो ऐसे बल्लेबाज भी रहे हैं जिन्होंने 372 रन की साझेदारी कर सभी को हैरान कर दिया।

वेस्टइंडीज (West Indies) के इन दो बल्लेबाजों ने विपक्षी टीमों की ऐसी धुनाई करी कि दूसरा विकेट लेने के लिए इन्हें 298 गेंदों का इंतजार करना पड़ा। चलिए आपको बताते हैं किन दो कैरेबियाई खिलाड़ियों ने यह ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।

किसके खिलाफ West Indies ने रचा इतिहास

वेस्टइंडीज ने यह कारनामा 15 मार्च 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ रचा था। आईसीसी वनडे विश्व कप 2015 का 15वां मैच जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच कैनबरा में खेला गया था। मैच में कैरेबियाई कप्तान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया, लेकिन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

यहां से लग रहा था कि वेस्टइंडीज (West Indies) की पारी सस्ते में ढेर हो जाएगी। लेकिन यहां से पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और मार्लन सैमुअल्स ने मोर्चा संभाला और जिम्बाब्वे के गेंदबाजी क्रम को नेस्तनाबूद कर दिया।

क्रिस गेल ने ठोका दोहरा शतक

पहला विकेट शून्य के स्कोर पर गंवाने के बावजूद क्रिस गेल ने आक्रमकता के साथ बल्लेबाजी की और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को जल्दी विकेट लेने के बावजूद हावी नहीं होने दिया। गेल खराब गेंदों पर बाउंड्री हासिल कर रहे थे तो अच्छी गेंदों को सम्मान भी दे रहे थे। यही कारण है कि उन्होंने अपने पहले 50 रन 51 गेंदों पर पूरे किए। इसके बाद गेल ने 105 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और यहां से बल्लेबाजी की रफ्तार को बढ़ाया।

शतक पूरा करने के बाद क्रिस गेल 126 गेंदों पर 150 रन पहुंच गए। यानी अगले पचास रन उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में पूरे किए और 138 गेंदों पर दोहरा शतक ठोक दिया। गेल वेस्टइंडीज (West Indies) के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक ठोका है। जबकि उन्हें अपने दूसरा सैकड़ा पूरा करने में सिर्फ 37 गेंदें लगी। मैच में गेल ने 147 बॉल पर 215 रन बनाए थे, जिसमें 10 चौके और 16 छक्के शामिल थे।

W,W,W,W,W..’ क्रिकेट का काला दिन! वनडे क्रिकेट का बना मजाक, वेस्टइंडीज की टीम केवल 18 रन पर OUT

मार्लन सैमुअल्स ने ठोका शतक, करी 372 रन की साझेदारी

West Indies

क्रिस गेल के अलावा इस मुकाबले में मार्लन सैमुअल्स ने भी शानदार शतक ठोका था। स्मिथ का विकेट जल्दी गिरने के बाद नंबर तीन पर बैटिंग के लिए उतरे सैमुअल्स ने मैच में 156 गेंदों पर नाबाद 133 रन की पारी खेली थी, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल थे। मैच में सैमुअल्स ने 95 गेंदों पर पचास रन का आंकड़ा पार किया था तो 143 गेंदों पर उन्होंने शतक ठोक दिया।

गेल और समुअल्स ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 303 गेंदों पर 372 रन की साझेदारी की थी, जिसकी बदौलत कैरेबियाई टीम (West Indies) सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इस मैच को वेस्टइंडीज ने डकवर्थ लुईस पद्धति से 73 रन से मैच जीत लिया। जबकि गेल को उनकी शानदार बल्लेबाजी और 6 ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड किया गया।

अब वेस्टइंडीज के साथ घर पर 3 ODI खेलेगी टीम इंडिया, 15 सदस्यीय स्क्वाड आया सामने, गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, केएल…

Tagged:

ICC Cricket World Cup Zimbabwe Cricket West Indies vs Zimbabwe West Indies
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

138 गेंदों पर दोहरा शतक ठोका था।

95 गेंदों पर।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com