IPL 2026 के डेंजर जोन में फंसी ये 2 टीमें, 2-3 हार और कर देगी टूर्नामेंट से बाहर

Published - 05 Apr 2026, 04:47 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को शुरू हुए अभी सिर्फ एक हफ्ता ही पूरा हुआ है कि उससे पहले ही दो टीमें डेंजर में फंस चुकी है। आलम ये है कि अगर ये टीमें यहां से दो से तीन मैच और हार जाती हैं तो फिर इनका टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग पक्का हो जाएगा।

बता दें कि, इन दो टीमों ने अभी तक टूर्नामेंट (IPL 2026) में सिर्फ दो मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में इनको शर्मनाक हार का सामना करना पड़ रहा है। इन टीमों की ना ही गेंदबाजी साथ दे रही है और न ही इनकी बल्लेबाजी चल रही है, जिसके कारण इनका बैक टू बैक दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल लग रहा है।

IPL 2026: ये टीम होगी सबसे पहले बाहर!

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के प्लेऑफ से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम चेन्नई सुपर किंग्स बन सकती है, जो कि फिलहाल अंक तालिका में 10वें स्थान पर मौजूद है। इस टीम ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में ही उनको शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस टीम का नेट रन रेट भी माइस 2.562 है जो कि अन्य 9 टीमों में सबसे खराब है।

ऐसे में अगर येलो आर्मी को अगले दो से तीन मैचों में और हार मिलती है तो फिर इनका प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल होगा। बता दें कि, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले सीजन भी 10वें स्थान पर रहना पड़ा था। उस सीजन इस टीम की बैटिंग सबसे बड़ी समस्या थी तो इस सीजन गेंदबाजी ने टीम मैनेजमेंट की चिंताओं को बढ़ाया हुआ है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बढ़ी चिंता

चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें भी बढ़ी हुई है। फिलहाल ये टीम आईपीएल 2026 (IPL 2026) की अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। इसने इस सीजन खेले दो मैचों में दोनों गंवाए हैं, जिसका मुख्य कारण इसकी गेंदबाजी है। जबकि नेट रन रेट (-1.964) के मामले में ये टीम सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स से पीछे हैं।

यही कारण है कि वह येलो आर्मी से एक स्थान ऊपर 9वें नंबर पर है। बता दें कि, अगर रहाणे एंड कंपनी को दो से तीन हार और मिलती है तो फिर इनका प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होगा लगभग पक्का हो जाएगा। जबकि पिछले सीजन ये टीम अंक तालिका में 8वें पायदान पर रही थी।

टी20 नहीं टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू कर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी

दोनों टीमों के अलगे तीन-तीन मैच

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आने वाले तीन मैच (IPL 2026) बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। केकेआर को अपने अगले तीन मैच पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने हैं, जिनको हराना उनके लिए बेहद मुश्किल होगा।

जबकि चेन्नई को अपने अगले तीन मैचों (IPL 2026) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के साथ है। बता दें कि, जो टीम अपने अगले तीनों मैच जीतेगी, उनका प्लेऑफ में जाना उतना ही आसान होगा।

कौन हैं आशोक शर्मा? जिन्होंने तय किया गांव से IPL तक का सफर! फेंक दी सीजन की सबसे तेज बॉल

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

2010 में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com