कभी टीम इंडिया के लिए खेलते थे USA के ये 2 स्टार खिलाड़ी, अब भारत के खिलाफ ही करेंगे विभीषण वाला काम

Published - 06 Feb 2026, 03:45 PM | Updated - 06 Feb 2026, 03:52 PM

USA

भारत और श्रीलंका की धरती पर सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 खेल जाना है। यानी कि कल से आईसीसी की ये महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। भारत का पहला मुकाबला USA के साथ होगा। USA की टीम पिछले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को धूल चटाई थी, उसी जोश के साथ इस बार फिर से मैदान में उतरने की तैयारी में है। आपको बता दें अमेरिका की टीम में अधिकतर भारतीय खिलाड़ी मौजूद है, जिसमें से कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो पूर्व में भारत के लिए खेल चुके हैं।

कभी भारत अंडर 19 का हिस्सा थे अब USA में खेलेंगे

Saurabh Netravalkar

USA मौजूदा दौर में क्रिकेट में उतना परिपक्व नहीं हुआ है, जितना भारत और श्रीलंका जैसा देश है। टीम में ज्यादातर खिलाड़ी दूसरे मूल के हैं जबकि बात करे किसी एक देश की तो भारत के ज्यादातर खिलाड़ी USA की कमान संभालते दिखेंगे। इसी कड़ी में भारत के दो ऐसे खिलाड़ी भी है जो न सिर्फ भारत में घरेलू मैच तक खेला हो बल्कि इंडिया अंडर 19 में अपना योगदान दे चुके हैं।

34 साल के सौरभ न्यूजीलैंड में हुई अंडर 19 विश्व कप में भारतीय अंडर टीम में खेले थे जिसके बाद वे मुंबई टीम के लिए घरेलू मैच भी खेले थे लेकिन उनकी जगह ज्यादा दिन नहीं रही क्योंकि उनके सामने उन्हें टक्कर देने के लिए जाहिर खान, अजीत अगरकर, आविष्कार सालवी और धवल कुलकर्णी जैसे दिग्गज मौजूद थे। इस स्थिति में सौरभ का जगह बनना काफी मुश्किल था जिसके बाद उन्होंने अमेरिका के लिए खेलने का मन बना लिया। इस लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज ने कुछ बिहार ट्रॉफी 2008-09 सीजन में सबसे ज्यादा 30 विकेट लेकर चर्च में आए थे।

माना जा रहा है कि सौरभ नेत्रावालकर भारत के खिलाफ होने वाली पहले मुकाबले में विभीषण का काम करेंगे। हालांकि ये एक मजाकिया तौर पर कहा जा रहा लेकिन उन्हें इस कहानी से जोड़कर देखना दर्शाता है कि कभी भारत के लिए खेलने वाला खिलाड़ी अब भारत के खिलाफ ही खेलेगा जैसे विभीषण ने अपने ही भाई रावण के खिलाफ जाकर उसकी कमजोरी बताया और उसे मरवा दिया था।

USA के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को झटका, एक नहीं 2 खिलाड़ी चोटिल, नहीं खेल पाएंगे अब मुकाबला

बिशन सिंह बेदी से तुलना होती थी हरमित सिंह की

33 साल के हरमीत सिंह भारतीय क्रिकेट में काफी चर्चित नाम हुआ करता था। इस बाय हाथ के स्पिनर की तुलना कभी बिशन सिंह बेदी से होती थी। 19 साल के उम्र तक इस खिलाड़ी ने दो बार अंडर 19 विश्व कप का हिस्सा बन गया था जिसमें से एक बार विजेता टीम का हिस्सा भी रहा है। 2010 के विश्व कप में हरमनीत काफी महंगे साबित हुए थे जिसके कारण इनको टीम में बनाए रखना मुश्किल था।

इसके दो साल बाद जबरदस्त वापसी करते हुए हरमीत ने 3.02 की इकोनॉमी के साथ अपना दावा पेश किया और फिर से टीम का हिस्सा बन गए। मुंबई के शिवाजी पार्क जिमखाना से इस 9 साल के टैलेंट को पहचाना गया और वही से आगे की कोचिंग के लिए इन्हें तैयार किया गया था। इनकी तुलना बिशन सिंह बेदी से करने वाला कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई ने किया था।

आप जानकर चौंक जाएंगे कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में सट्टेबाज ने इनसे भी संपर्क साधने की कोशिश किया था लेकिन काफी युवा होने की वजह से ये सट्टेबाजों के हाथ नहीं लग पाए थे। इस खुलासा के बाद बीसीसीआई ने इनकी भी जांच करवाई थी पर कुछ नहीं मिला और इन्हें निर्दोष साबित किया गया। हरमीत सिंह राजस्थान रॉयल्स के साथ साथ इंडिया ए का भी हिस्सा रह चुके हैं। हरमीत अब टी20 विश्व कप में USA के लिए भारतीय टीम की फील्डिंग सेट करेंगे।

IND vs USA की भिड़ंत सात फरवरी को

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत के साथ ही क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें एक बार फिर IND vs USA की सात फरवरी को होने वाली भिड़ंत पर टिकी हैं। अमेरिका ने पिछले कुछ समय में जिस तरह से पाकिस्तान जैसी बड़ी टीमों को हराया है, उसे देखते हुए टीम इंडिया उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। अमेरिका में क्रिकेट का बुनियादी ढांचा तेजी से विकसित हो रहा है और वहां की मेजर लीग क्रिकेट ने स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान किया है।

सात फरवरी 2026 से शुरू होने वाले मेगा इवेंट में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक भिड़ंत की उम्मीद की जा रही है। भारतीय टीम जहाँ अपने अनुभवी प्लेयर्स के साथ मैदान पर उतरेगी, वहीं अमेरिका की टीम अपनी गेंदबाजी की ताकत, खासकर सौरभ नेत्रवलकर जैसे खिलाड़ियों के दम पर उलटफेर करने की कोशिश करेगी।

हेड टू हेड आंकड़ों में भले ही भारत का शत-प्रतिशत रिकॉर्ड हो, लेकिन अमेरिका जैसी उभरती टीम के खिलाफ हर मैच एक नई चुनौती पेश करता है। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में इन दोनों देशों के बीच अधिक बाईलेटरल सीरीज देखने को मिलेंगी, जिससे यह मुकाबला और भी दिलचस्प होगा।

बेन स्टोक्स घायल! नेट्स में बॉल लगने से बिगड़ा नाक नक्शा, सूजी हुई आँखों की तस्वीरें वायरल

Tagged:

IND vs USA USA saurabh netravalkar Harmeet Singh
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com