अब तक प्लेइंग-11 से ड्रॉप नहीं हुए थे ये 2 खिलाड़ी, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ बाहर निकाल रहे कोच गंभीर
Published - 25 Feb 2026, 03:50 PM | Updated - 25 Feb 2026, 03:56 PM
भारतीय टीम को सुपर-8 का दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को खेलना है, उससे पहले टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम इंडिया के दो धाकड़ बल्लेबाज को बाहर कर सकते है कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) जिसके कारण टीम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय टीम को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए सुपर-8 के अगले दोनों मैच जीतने होंगे। जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया में कोच गंभीर (Gautam Gambhir) एक दिग्गज बल्लेबाज के साथ इस दिग्गज स्पिनर को भी टीम में शामिल कर सकते है।
Gautam Gambhir कर सकते है तिलक को बाहर

भारतीय टीम की मिडिल ऑर्डर इस वक्त संघर्ष करती दिख रही है। एक ओर ओपनर में से केवल एक का चलना दूसरी ओर टीम के मिडिल ऑर्डर संभाल रहे तिलक वर्मा का खराब प्रदर्शन भारत के ट्रॉफी जीतने के सपने को लगभग चकनाचूर कर दिया है।
टीम इंडिया इस वक्त कटघरे में खड़ी है, जिस मुसीबत से सिर्फ साउथ अफ्रीका ही निकाल सकती है। अगर साउथ अफ्रीका अपना दोनों मुकाबला जीत जाती है तो भारत के लिए राह आसान हो जाएगा वो भी अगर इंडिया अपना दोनों मैच जीतती है तो ऐसा संभव है।
आपको बता दे तिलक वर्मा ने पिछले पांच मुकाबले में एक में भी प्रभावी पारी नहीं खेली। गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टीम की समिकरण को बदलना चाहेंगे जिससे टीम अपनी मस्ट वीनींग गेम को जीत सके।
तिलक पिछले तीन मैच में लगातार 25 रन बनाए जबकि एक में 30 के आसपास और सुपर 8 में अफ्रीका के खिलाफ मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। जब टीम को जरूरत पड़ी है उस वक्त टीम के कई बड़े खिलाड़ी फ्लॉप हो गये। ये भारत के लिए कोई नई चीज नहीं है, इसका उदाहरण आपको कई बड़े टूर्नामेंट में मिल जाएंगे। माना जा रहा है कि तिलक की जगह संजू को जगह मिल सकती है।
रिंकू सिंह की जगह एक स्पिनर को रखेंगे Gautam Gambhir
टीम इंडिया के हार्ड हिटर रिंकू सिंह बीते कल अचानक टीम को छोड़कर घर की ओर रवाना हो गए। उनके बीच में टीम को छोड़कर जाने की वजह साफ हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह के पिता वेंटिलेटर पर हैं।
उनके पिता को तीन दिन पहले पेट में इंफेक्शन हुआ था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ वह वेंटिलेटर पर हैं। रिंकू सिंह के जाने से इंडिया को बड़ा झटका लगा है, उनकी मौजूदगी से टीम में नीचे से स्ट्रेंथ बनी रहती है। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने ज्यादा गेंदें नहीं खेली थीं, लेकिन जरूरत के हिसाब से उन्होंने शानदार छक्का लगाया था।
रिंकू के पिता का नाम खानचंद्र सिंह है, उन्हें तीन साल से लिवर कैंसर है। आपको बता दें कि रिंकू काफी गरीब परिवार से आते थे, लेकिन उनकी मेहनत और जज्बे ने उनका भाग्य बदल दिया और आईपीएल 2026 में रिंकू सिंह को केकेआर ने 13 करोड़ में रिटेन किया, साथ ही उन्होंने टीम इंडिया में खुद को एक स्थापित खिलाड़ी के रूप में उभारा। इस स्थिति में रिंकू सिंह की जगह टीम में कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है।
सुंदर की जगह शामिल हो सकते हैं अक्षर पटेल
भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर थे जिसके कारण गौतम गंभीर पर कई सवाल उठे थे । अगला मुकाबला भारत का जिम्बावे के साथ होना है जिसको लेकर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और कप्तान सूर्याकुमार यादव किसी भी प्रकार की गलती नहीं दोहराना चाहेंगे और अक्षर पटेल को टीम में जगह देंगें।
अक्षर पटेल हमेशा से टीम के मजबूत स्तंभ रहे हैं जबकि उनके टीम में रहने से बल्लेबाजी में गहराई मिलती है। भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अगर गेंदबाजी में तीन परोपर स्पिनर के साथ उतरता है तो उन्हें मैच को बड़े अंतर से जीतने में सहायता मिल सकती है।
जिम्बावे के खिलाफ भारत की संभावित 11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दूबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर