ये 2 भारतीय खिलाड़ियों को अब नहीं मिलेगा प्लेइंग इलेवन में एक भी मौका, पूरे टूर्नामेंट बने रहेंगे टूरिस्ट

Published - 15 Feb 2026, 04:07 PM | Updated - 15 Feb 2026, 04:12 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में भारतीय टीम का सामना रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। यह मैच भारत-पाकिस्तान दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है, क्योंकि जो भी इस मैच को जीतेगा उनका सुपर-8 का टिकट कंफर्म हो जाएगा।

जबकि दूसरी टीम को उनके अंतिम मैच में जीत जरूरी होगी। वहीं, इस टूर्नामेंट में भारत के दो ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जो कि केवल बेंच पर बैठे ही नजर आएंगे, क्योंकि अब उनको प्लेइंग इलेवन में दोबारा खेलने का मौका नहीं मिलेगा, बल्कि वह अब पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ टूरिस्ट बनकर ही रह जाएंगे।

T20 World Cup में अब नहीं मिलेगा इस खिलाड़ी को मौका

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के बाकी बचे मैचों में मौका मिलना मुश्किल नजर आ रहा है। दरअसल, संजू का फॉर्म काफी समय से चिंता का विषय बना हुआ है, जबकि नामीबिया के खिलाफ मिले मौके को भी भुनाने में असफल रहे थे।

संजू ने नामीबिया के खिलाफ मैच में 8 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली थी, लेकिन अब अभिषेक शर्मा की वापसी के बाद उनको टूर्नामेंट (T20 World Cup) में दोबारा मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। बता दें कि, टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी अभिषेक और ईशान किशन संभालेंगे, जिनका फॉर्म बेहद कमाल का चल रहा है।

रनों के लिए जूझ रहे हैं संजू

टी20 विश्व कप 2026 का जब स्क्वाड घोषित किया गया था, उस समय संजू सैमसन टीम इंडिया के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों में केवल 46 रन बनाने के बाद उनको बैक अप विकेटकीपर बल्लेबाज बना दिया गया, जबकि इसी सीरीज में 200 से अधिक रन बनाने वाले ईशान किशन को विश्व कप (T20 World Cup) के मैचों में प्राथमिकता दी गई।

बता दें कि, नामीबिया के खिलाफ जहां संजू ने 8 गेंदों पर 22 रन बनाए थे तो वहीं, ईशान ने इसी मैच में 24 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली थी। जबकि संजू ने इससे पहले साल 2025 में खेली 11 पारियों में सिर्फ 222 रन बनाए थे। यही कारण है कि संजू से पहले टीम प्रबंधन फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को मौका दे रही है।

अधिकारिक रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुए ये टीम, अब बचे मैच जीतकर भी नहीं कर पायेगी क्वालीफाई

मोहम्मद सिराज में बैठेंगे बेंच पर

हर्षित राणा के चोटिल होकर बाहर होने के बाद उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल किया गया था और संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ पहला मैच खेलने का मौका भी मिला था।

इस मैच में सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 बल्लेबाजों का शिकार किया था, लेकिन इसके बावजूद नामीबिया के खिलाफ सिराज को बाहर करके उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को मौका मिला था।

ऐसे में अब माना जा रहा है कि मोहम्मद सिराज को टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में मौका मिलना काफी कठिन है, क्योंकि टीम प्रबंधन जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के रूप में दो तेज गेंदबाजों के साथ जा सकती है, जिसके बाद मोहम्मद सिराज को पूरी प्रतियोगिता के दौरान केवल बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

15 फरवरी के बाद इस दिन फिर से होगा भारत-पाकिस्तान की टीम का सामना, एक नहीं 2 बार भिड़ेंगी सलमान-सूर्या की टीमें

Tagged:

team india india vs pakistan T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

8 गेंदों पर 22 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com