सेमीफाइनल मुकाबला खेले थे ये 2 भारतीय खिलाड़ी, लेकिन फाइनल मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखेंगे कोच गंभीर
Published - 06 Mar 2026, 03:05 PM | Updated - 06 Mar 2026, 03:10 PM
Table of Contents
IND vs NZ: आईसीसी मेंस 2026 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल जीतकर भारत फाइनल में पहुंच चुका है. 5 मार्च को टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से हुआ था. इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही. लेकिन संजू सैमन की पारी की बदौलत भारत ने मैच विनिंग स्कोर खड़ा कर दिया. दूसरी ओर जैकब बेथेल ने भी अकेले के दम पर इंग्लैंड की हार को सम्मानजनक रूप से खत्म करवाया.
वहीं, अब भारत का मुकाबला फाइनल में न्यूजीलैंड (IND vs NZ) से है. जिसके लिए कोच गंभीर टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव करने वाले हैं. वह उन दो खिलाड़ियों को बाहर करेंगे जो कि सेमीफाइनल में खेले थे.
IND vs NZ फाइनल मैच से बाहर होंगे ये दो खिलाड़ी

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बावजूद कोच गंभीर फाइनल मुकाबले से पहले प्लेइंग XI में बदलाव करने वाले हैं. वह अभिषेक शर्मा और चक्रवर्ती को प्लेइंग XI से बाहर कर सकते हैं.
दोनों ही प्लेयर्स इंग्लैंड के खिलाफ मैच में खेले थे. लेकिन मुकाबले में दोनों का खास योगदान नहीं रहा है. अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब फॉर्म से जूझते रहे.
इस टूर्नामेंट में अभिषेक और वरूण कप्तान सूर्या और कोच का सिरदर्द बन चुके हैं. ICC टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और नंबर-1 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन खराब रहा. सुपर-8 के मुकाबलों में भी दोनों ने निराश किया.
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए BCCI सचिव ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, इस टीम को बताया चैंपियन
अभिषेक और वरूण की जगह किसे मिलेगा मौका?
भारत vs न्यूजीलैंड (IND vs NZ) फाइनल मुकाबले में अभिषेक और वरूण के बाहर होने के बाद रिंकू सिंह और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया जा सकता है. कुलदीप को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका मिला था. उन्होंने इस मैच में 4.66 की इकॉनोमी से 14 रन लुटाते हुए 1 विकेट हासिल किया था.
अब वरूण की जगह कोच गंभीर IND vs NZ फाइनल में चाइनामैन को खिला सकते हैं. दूसरी ओर अभिषेक की जगह रिंकू सिंह को टीम में जगह मिलेगी. जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ बाहर रहने वाले रिंकू को अब फाइनल में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, रिंकू की परफॉर्मेंस काबिल-ए-तारीफ रही नहीं रही है. इसके बावजूद फाइनल में उनका खेलना तय लग रहा है.
IND vs NZ: फाइनल मुकाबले की लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लिया करियर का अहम फैसला, अपना देश छोड़ अब इंग्लैंड में खेलेगा क्रिकेट
Tagged:
IND vs NZ team india Gautam Gambhir abhishek sharma Rinku Singh kuldeep yadav varun chakravarthy T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर