नामीबिया वाला मैच खेले थे ये 2 भारतीय खिलाडी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ कोच गंभीर निकाल रहे बाहर
Published - 13 Feb 2026, 10:28 AM | Updated - 13 Feb 2026, 10:30 AM
Table of Contents
IND vs PAK: आईसीसी वर्ल्ड कप 2026 में भारत का दूसरा मुकाबला नामीबिया के साथ हुआ था. दोनों टीमों की भिड़त दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में हुई. इस मैच में भारतीय टीम ने 93 रनों के साथ शानदार जीत दर्ज की. अब भारत को अगला मैच पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ खेलना है. लेकिन कोच गंभीर नामीबिया के खिलाफ खेलने वाले दो खिलाड़ियों को बाहर कर सकते हैं. हालांकि, प्लेइंग XI से बाहर होने की वजह उनका प्रदर्शन है. चलिए तो आगे जानते हैं कौन हैं यह 2 खिलाड़ी, जिन्हें भारतीय कोच बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.
IND vs PAK मैच के गंभीर इन दो खिलाड़ियों को करेंगे बाहर

दरअसल, ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में कोच गंभीर ने ओपनर अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को मौका दिया था. अभिषेक के बीमार होने की वजह से मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान में उतारा था. लेकिन वह इस मौके को भूना नहीं पाए. नामीबिया के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट अच्छा 275.00 था, लेकिन वह सिर्फ 22 रन ही बना पाए.
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान (IND vs PAK) के खिलाफ मैच में वापिसी करेंगे. जिस कारण संजू सैमसन की टीम में जगह नहीं बन पाएगी. दूसरा नाम रिंकू सिंह का है, जिन्होंने IND vs NAB मैच में अपना खास योगदान नहीं दिया. वह सिर्फ 6 गेंद खेलकर चलते बने.
इन दो खिलाड़ियों को मिलेगा IND vs PAK मैच में मौका
नामीबिया के खिलाफ रिंकू सिंह ने शर्मनाक बल्लेबाजी की. वह सिर्फ 6 गेंदों में 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. उन्होंने 16.66 के स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग की, जो कि सबसे कम है. फिर 19.3 ओवर में एरास्मस के शिकार हो गए. अब माना जा रहा है कि कोच गंभीर रिंकू सिंह को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर कर देंगे. उनकी जगह सुंदर को प्लेइंग XI का हिस्सा बनाया जाएगा.
हालांकि, वह चोट से जूझ रहे थे. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ (IND vs PAK) उनकी वापसी की उम्मीद है. लिहाजा, कोच गंभीर पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले से संजू सैमसन और रिंकू सिंह को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं. दोनों खिलाड़ियों की जगह भारतीय स्टार अभिषेक शर्मा और वाशिंगटन सुंदर की वापसी होगी.
टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर
वाशिंगटन सुंदर भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं, जो बल्ले के साथ गेंदबाजी से भी अपना योगदान देते हैं. उन्होंने भारत के लिए 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें 6.91 की किफायती इकॉनमी रेट से 51 विकेट चटकाएं. साथ ही 134.39 के स्ट्राइक रेट से 254 रन भी जोड़े. सुंदर अपनी कसी गेंदबाजी, खासकर पावरप्ले और निचले क्रम में जबरदस्त बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं.
Tagged:
team india IND vs PAK Gautam Gambhir abhishek sharma Rinku Singh Sanju Samson Washington Sunderऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर