USA के खिलाफ खेले थे ये 2 भारतीय खिलाड़ी, लेकिन नामीबिया के खिलाफ कोच गंभीर नहीं देंगे जगह
Published - 08 Feb 2026, 02:00 PM | Updated - 08 Feb 2026, 02:07 PM
Table of Contents
भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन दिग्गजों के अनुमान के बिल्कुल विपरीत। टीम की बल्लेबाजी यूनिट जिस कदर मजबूत दिख रही थी, पहले मैच में वैसा प्रदर्शन करने में असफल रही। USA की गेंदबाजी आक्रमण भारतीय टीम पर इस कदर हावी रही कि जो भी बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलना चाहता, उसे पवेलियन वापस लौटना पड़ा। अगला मैच टीम इंडिया का नामीबिया के साथ होना है, ऐसे में माना जा रहा है कि भारत के इन दो खिलाड़ियों को अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है।
USA के खिलाफ भारतीय बैटिंग यूनिट बिखरी

पहले मैच में टीम इंडिया टॉस हारने के बाद जब बल्लेबाजी करने आई, तो किसी ने नहीं सोचा होगा कि USA के गेंदबाज कुछ इस कदर अपना जलवा दिखाएंगे। USA की बॉलिंग इकाई में अगर सौरभ नेत्रावलकर के आखिरी दो ओवरों को हटा दें, तो भारत डिफेंडिंग स्कोर बनाने में भी विफल लग रहा था। भारतीय टीम ने पहले 6 ओवर में 46 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए, जिसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव इस पारी को संभालने के लिए आए। USA के गेंदबाज वेन शाल्कोविक ने भारतीय बैटिंग यूनिट के सबसे महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिसमें तिलक वर्मा और शिवम दुबे शामिल थे।
इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा अभिषेक शर्मा ने अपना विकेट पहली गेंद पर ही फेंक दिया, जिसका दबाव पूरी टीम पर आ गया। ईशान ने अपने पावर-हिटिंग अप्रोच को छोड़ा नहीं और डटे रहे,16 गेंदें खेलकर उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। अंत में सूर्या की पारी ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाने में कामयाबी हासिल की।
नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, सूर्या (कप्तान), संजू, बुमराह, सुंदर, अभिषेक....
रिंकू सिंह की जगह संजू को मिल सकता है मौका
यूएसए के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी पार्टनरशिप बनाने में असफल दिखी। इसी के साथ ही टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को ओपनिंग जोड़ी में वापस लाना चाहेगी और ईशान किशन को उनके पुराने स्थान पर खिलाने का विचार किया जा सकता है। माना जा रहा है कि USA के खिलाफ टीम के निराशाजनक प्रदर्शन ने टीम मैनेजमेंट को एक गहरा झटका दिया है।
अब तक वास्तविकता से दूर सोच रखने वाले गौतम गंभीर को हकीकत से रूबरू होना पड़ा और वह टीम समीकरण पर वापस विचार करने पर मजबूर दिखे। रिंकू सिंह की जगह टीम में संजू को लाने की वजह बैटिंग लाइनअप को फिर से सही करना होगा। संजू सैमसन अगर टीम में वापस आते हैं, तो रिंकू को बाहर बैठना होगा और तिलक को उनके स्थान पर बैटिंग करवाई जा सकती है।
सिराज का USA के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन फिर भी हो सकते हैं बाहर
मोहम्मद सिराज, जिन्हें मैच से 48 घंटे पहले तक यह नहीं पता था कि उन्हें भारतीय टीम में USA के खिलाफ जगह मिलने वाली है, उन्होंने आकर टीम को फंसे जंजाल से बाहर निकाला। मोहम्मद सिराज उर्फ 'मियां भाई' (या एसपी सिराज) ने बीते कल 7 फरवरी को हुए मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से चयनकर्ताओं की आँखें खोल दीं।
जिस हर्षित राणा को टीम में जगह मिली थी, सिराज उनसे कई गुना बेहतर गेंदबाज साबित हुए। सिराज के चेहरे पर मैच के दौरान स्पष्ट रूप से पहले चयन न होने का भाव दिख रहा था। सिराज ने यूएसए के खिलाफ मैच में तीन विकेट लेकर भारत को मैच में बढ़त दिलाई और साथ ही जबरदस्त फील्डिंग का प्रदर्शन भी दिखाया।
अब ऐसा माना जा रहा है कि मोहम्मद सिराज को नामीबिया के खिलाफ टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है, क्योंकि जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद उन्हें ही बाहर होना पड़ेगा। अर्शदीप सिंह के साथ बुमराह को खेलना है, हालांकि बुमराह पहले मैच में चोटिल होने की वजह से USA के खिलाफ प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर