अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे ये 2 भारतीय खिलाड़ी, 2028 के वर्ल्ड कप में मौका मिलना नामुमकिन

Published - 17 Feb 2026, 03:06 PM | Updated - 17 Feb 2026, 03:21 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में खेल रहे भारत के दो खिलाड़ियों के लिए यह उनके करियर का आखिरी टी20 टूर्नामेंट हो सकता है, क्योंकि इसके बाद साल 2028 (T20 World Cup) में होने वाले टी20 विश्व कप में इनको मौका मिलना बेहद मुश्किल है। बढ़ती उम्र या फिर खराब फॉर्म के कारण इस खिलाड़ियों को शायद ही अगली बार विश्व कप खेलने का मौका मिले। चलिए आपको बताते हैं कि कौन हं वह खिलाड़ी, जिनके टी20 करियर का यह आखिरी विश्व कप साबित हो सकता है।

मिस्ट्री स्पिनर का हो सकता है आखिरी विश्व कप

टीम इंडिया के स्टार मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के टी20 करियर का ये आखिरी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) हो सकता है, क्योंकि इसके बाद उनको मौका मिले, इसकी कोई प्रबल संभावना नहीं है। दरअसल, वरुण की उम्र फिलहाल 34 साल की हो चुकी है और अगले विश्व कप तक वह करीब 37 से 38 साल के हो सकते हैं।

यही कारण है कि उनको उस वक्त उनकी बढ़ती उम्र के कारण शायद ही टीम इंडिया में खेलने का मौका मिले, क्योंकि उस वक्त चयनकर्ता वरुण की जगह युवा खिलाड़ी में निवेश कर सकते हैं। बता दें कि, वरुण चक्रवर्ती वर्तमान टीम इंडिया में सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं, जो कि निरंतर समय में भारत को विकेट निकालकर दे रहे हैं।

कप्तान सूर्या भी कह सकते हैं अलविदा

आईसीसी टी20 विश्व कप 2028 (T20 World Cup) से पहले ही भारतीय वर्तमान टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव इस प्रारूप को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं। सूर्या की उम्र फिलहाल 35 वर्ष है और टी20 विश्व कप के अगले संस्करण तक वह 38 से 39 साल के हो जाएंगे।

ऐसे में उनका टीम में बने रहना काफी मुश्किल लग रहा है, क्योंकि बीसीसीआई ने अभी से उनके विकल्प को तलाशना शुरू कर दिया है, जिससे साफ है कि बीसीसीआई भी उनको अगले विश्व कप तक टीम इंडिया में नहीं देख रही है।

वहीं, सूर्या की जगह अगले विश्व कप में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभाल सकते हैं। दरअसल, उनको भारत के अगले कप्तान के तौर पर तैयार किया जा रहा है और यही कारण है कि टी20 विश्व कप 2028 (T20 World Cup) में शुभमन भारत का नेतृत्व कर सकते हैं। हालांकि, कप्तानी के विकल्प में अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

सुपर-8, सेमीफाइनल-फाइनल के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, 13 हंसमुख तो 2 गुस्सैल खिलाड़ियों को मौका

कहां खेला जाएगा T20 World Cup 2028?

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद होने वाले टी20 विश्व कप 2028 (T20 World Cup) की मेजबानी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया मिलकर करने वाले हैं। खास बात ये है कि न्यूजीलैंड को पहली बार क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में आयोजित होने वाले विश्व कप का मेजबान बनाया गया है।

जबकि इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर 1992 और 2015 में वनडे विश्व कप की मेजबानी कर सकता है। लेकिन इस बार ये पल कीवियों के लिए भी बेहद ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार उनके देश में आईसीसी टी20 विश्व कप टूर्नामेंट खेला जाना है।

जेल में जाकर चक्की पीस चुके हैं टीम इंडिया के ये 5 बड़े क्रिकेटर, खतरनाक और घिनौने आरोपों की पा चुके सजा

Tagged:

team india Suryakumar Yadav T20 World Cup varun chakravarthy
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com