भारत देश से दगाबाजी कर गए ये 2 क्रिकेटर, टीम इंडिया को छोड़ ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे बिग बैश लीग
Published - 28 Dec 2025, 03:31 PM | Updated - 28 Dec 2025, 03:34 PM
Table of Contents
Big Bash League: भारत में हर साल आयोजित होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग में दुनियाभर के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। यहां तक की इस लीग में वह विदेशी खिलाड़ी भी खेलते हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए पदार्पण तक नहीं किया होता। लेकिन भारतीय खिलाड़ी दूसरे देश में होने वाली लीग में हिस्सा नहीं लेते हैं।
यहां तक की बीसीसीआई भी अपने खिलाड़ियों को विदेशी लीग्स में खेलने की इजाजत नहीं देती है। लेकिन दो भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जो अब टीम इंडिया को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के लिए बिग बैश लीग (Big Bash League) खेल रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये दो खिलाड़ी जो बिग बैश लीग का हिस्सा हैं।
भारत में हुआ जन्म, Big Bash League खेलने पहुंचा खिलाड़ी
दिल्ली में जन्मे और पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेल चुके निखिल चौधरी इस समय ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं। निखिल 2020 में ऑस्ट्रेलिया चले गए थे और कोविड-19 महामारी के कारण वहीं पर बस गए। वहां, शिफ्ट होने के बाद निखिल वहीं के स्थायी निवासी बन गए, लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता अभी भी मौजूद है।
हालांकि, निखिल अब ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित बिग बैश लीग (Big Bash League) में खेलते हैं। उन्होंने बीबीएल 2023-24 में होबार्ट हरिकेंस के लिए पदार्पण किया था और अभी भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। उन्होंने इस लीग में कुल 24 मैचों में 137.78 के स्ट्राइक रेट के साथ 547 रन बनाए हैं, जबकि इस दौरान वह 9 विकेट भी झटक चुके हैं।
पंजाब में नहीं मिले अधिक मौके
भारतीय मूल के निखिल चौधरी ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत पंजाब के लिए की थी। उन्होंने पंजाब के लिए अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-22 के साथ-साथ व्हाइट बॉल क्रिकेट भी खेला है। निखिल ने 3 मार्च 2017 को हरियाणा के खिलाफ लिस्ट ए में डेब्यू किया था, जबकि उसी साल उन्हें टी20 में डेब्यू करने का अवसर मिला।
हालांकि, 29 साल के निखिल को पंजाब में अधिक खेलने का मौका नहीं मिला और यही कारण है कि उन्होंने भारत छोड़ ऑस्ट्रेलिया में अवसरों की तलाश की। बता दें कि, निखिल ने जब पंजाब के लिए डेब्यू किया था, उस समय स्क्वाड में शुभमन गिल, युवराज सिंह, हरभजन सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल थे।
वैभव सूर्यवंशी के खुले भाग्य के दरवाजे, मात्र 14 साल की उम्र में BCCI ने सौंपी टीम इंडिया की कप्तानी
जेरसिस वाडिया ने भी छोड़ा देश
सिर्फ निखिल चौधरी ही नहीं बल्कि 24 साल के जेरसिस वाडिया भी भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (Big Bash League) में धमाल मचा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जेरसिस वाडिया का जन्म भारत के वडोदरा शहर में हुआ था। उन्होंने यहां पर अंडर-12 से लेकर अंडर-16 लेवल तक क्रिकेट खेला और फिर बाद में वह ऑस्ट्रेलिया चले गए।
हालांकि, कोरोना महामारी के कारण उन्हें वापस स्वदेश लौटना पड़ा, लेकिन महामारी से जुड़ी बंदिशें हटने के बाद वह वापस ऑस्ट्रेलिया चले गए। जेरसिस ने 23 दिसंबर को एडिलेड स्ट्राइकर्स एकेडमी का हिस्सा बने और इस टीम की ओर से उन्हें मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ बिग बैश लीग (Big Bash League) में डेब्यू का मौका मिला।
जेरसिस तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ लेफ्ट आर्म बॉलिंग भी करते हैं, जो उन्हें इस प्रारूप में खास बनाता है। खास बात ये है कि 27 दिसंबर को खेले गए एक मैच में उन्होंने केवल 14 गेंदों पर 34 रन ठोक दिए थे, जिसमें पहली तीन गेंदों पर तीन छक्के शामिल थे।
इन 3 खिलाड़ियों के आगे BCCI तक झुक जाती, इनके हर एक ऑर्डर को मानती पत्थर की लकीर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर