न्यूजीलैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया को छोड़कर जा रहे ये 2 क्रिकेटर, नहीं खेल पाएंगे टी20 वर्ल्ड कप 2026

Published - 31 Jan 2026, 12:37 PM | Updated - 31 Jan 2026, 12:38 PM

T20 World Cup

T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की सीरीज का अंतिम मुकाबला, शनिवार 31 जनवरी को केरल के तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। इस सीरीज की समाप्ति के बाद दो क्रिकेट टीम इंडिया का साथ छोड़ देंगे, जबकि वह टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) का हिस्सा भी नहीं होंगे।

इन दोनों खिलाड़ियों की जगह टीम में दूसरे खिलाड़ियों की एंट्री होने जा रही है, जिसके कारण कोच गौतम गंभीर इन दोनों को बाहर निकाल सकते हैं। बता दें कि, भारत सीरीज पहले ही जीत चुका है, जबकि ये मैच दोनों टीमों के लिए केवल औपचारिकता मात्र होगा।

बेंच पर बैठा रहा था ये खिलाड़ी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज में श्रेयस अय्यर पूरे समय बेंच पर ही बैठे नजर आए थे। अय्यर को तिलक की जगह स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन कोच गौतम गंभीर ने उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया।

माना जा रहा था कि सीरीज जीतने के बाद चौथे मैच में अय्यर को मौका मिल सकता है, लेकिन कोच गंभीर ने उन्हें वहां भी चांस नहीं दिया। बता दें कि, अय्यर टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के स्क्वाड का हिस्सा नहीं है, क्योंकि तिलक की वापसी के बाद अय्यर को स्क्वाड से बाहर जाना पड़ेगा।

बिश्नोई की होगी T20 World Cup से पहले छुट्टी

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में रवि बिश्नोई को वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया था। जबकि इस सीरीज में अब तक वह भारत के लिए दो मैच खेल चुके हैं। इस दौरान बिश्नोई ने तीन विकेट और बल्ले से 10 रन बनाए हैं।

माना जा रहा था कि अगर वाशिंगटन सुंदर की टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए वापसी नहीं होती है तो उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर बिश्नोई को शामिल किया जा सकता है। लेकिन अब खबरें हैं कि टीम प्रबंधन सुंदर के साथ जाने का फैसला कर सकता है, जो कि 15 फरवरी से पहले पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

31 जनवरी को तक हो सकता है बदलाव

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के नियमों के अनुसार, विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के स्क्वाड में अंतिम बदलाव 31 जनवरी तक हो सकता है। इसके बाद केवल आईसीसी की मंजूरी के बाद स्क्वाड में बदलाव संभव हो सकेगा।

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड 20 दिसंबर को चुने गए स्क्वाड के साथ जाने का फैसला करता है, या फिर बदलाव करेगा। बता दें कि, तिलक 3 फरवरी को स्क्वाड के साथ जुड़ सकते हैं तो सुंदर को पूरी तरह से फिट होने में दो सप्ताह का समय लग सकता है।

PAK vs AUS Match Prediction in Hindi, 2nd T20I: जानें आज कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

सुंदर का इंतजार कर सकती है टीम इंडिया

वाशिंगटन सुंदर टीम इंडिया में न सिर्फ ऑफ स्पिनर का ऑप्शन लेकर आते हैं, बल्कि वह निचले क्रम में आकर बड़े हिट्स लगाने की काबिलियत भी रखते हैं। यही कारण है कि टीम प्रबंधन उनके फिट होने का इंतजार कर सकता है।

बता दें कि, टीम इंडिया का पहला मैच सात फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका और 12 फरवरी को नामीबिया के साथ होगा। जबकि इस दो मैचों में वाशिंगटन सुंदर के बिना भी टीम इंडिया मैदान पर उतर सकती है, जबकि 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान से पहले सुंदर के फिट होने की शत-प्रतिशत उम्मीद है, जिसके कारण टीम प्रबंधन इतना बड़ा फैसला सकती है।

महामुकाबले से पहले टीम को 440 वोल्ट का झटका! भारत-पाकिस्तान मुकाबले में नहीं खेलेगा ये बड़ा नाम

Tagged:

shreyas iyer ravi bishnoi INDIA VS NEW ZEALAND T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

18 फरवरी 2026 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com