ऑस्ट्रेलिया के इन 2 खिलाड़ियों ने IPL 2026 खेलने से किया मना, अब नहीं आएंगे भारत
Published - 17 Mar 2026, 02:16 PM | Updated - 17 Mar 2026, 02:19 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ 11 दिन का समय शेष बचा है, लेकिन उससे पहले ही ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ियों ने आईपीएल 2026 खेलने से इनकार कर दिया है। इसके कारण इन दोनों खिलाड़ियों की आईपीएल फ्रेंचाइजियों को बड़ा झटका लग सकता है।
टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है, जहां पहला मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और साल 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
ये मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर भारी संख्या में प्रशंसक आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए पहुंच सकते हैं। लेकिन इससे पहले चलिए जानते हैं उन दो कंगारू खिलाड़ियों के बारे में जिनका आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेलना मुश्किल लग रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के 2 खिलाड़ियों का आईपीएल खेलना मुश्किल
आईपीएल 2026 (IPL 2026) का आगाज 28 मार्च से हो रहा है, लेकिन उससे पहले ऑस्ट्रेलियाई न्यूज प्लेयफॉर्म कोड के स्पोर्ट्स के एक पत्रकार डैनियल चेरनी (Daniel Cherny) ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड का आईपीएल के शुरुआती मैच खेलना मुश्किल लग रहा है।
Josh Hazlewood and Pat Cummins will both miss the start of this year’s IPL as they continue their respective rehab.
— Daniel Cherny (@DanielCherny) March 17, 2026
Meanwhile a host of Australians are monitoring the security situation in Pakistan ahead of the PSL.https://t.co/6sANsSVGyA pic.twitter.com/bOdKoQk0gD
दोनों प्लेयर इंजरी के बाद रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और ऐसे में शुरू के कुछ मैचों से ये दोनों बाहर रह सकते हैं। हालांकि, खबरें ये भी है कि जब तक मेडिकल टीम से क्लियरेंस नहीं मिल जाता, तब तक ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2026 (IPL 2026) में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आएंगे। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दोनों फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लग सकता है।
IPL 2026: हैदराबाद की बढ़ी मुसीबत
जहां एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शुरुआती मैचों में स्क्वाड में शामिल जैकब डफी को मौका दे सकती है, जो कि जोश हेजलवुड की तरह की लंबे कद के हैं और टेस्ट मैच वाली लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं। लेकिन दूसरी तरफ पैट कमिंस का शुरुआती मैचों को मिस करना सनराइजर्स हैदराबाद (IPL 2026) के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
दरअसल, पैट कमिंस ऑरेंज आर्मी के लिए न सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वह इस टीम के नेतृत्वकर्ता हैं और ऐसे में टीम मैनेजमेंट को शुरुआती मैचों के लिए एक नए कप्तान की नियुक्ति करनी पड़ सकती है। एसआरएच की कप्तानी की बागडोर कुछ मैचों के लिए अभिषेक शर्मा या फिर ईशान किशन में किसी एक को सौंपी जा सकती है।
RCB vs SRH का होगा ओपनिंग मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस लीग का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (IPL 2026) के बीच खेला जाना है। ये सुपर हिंट ओपनिंग मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
पहले मैच में जहां आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार के पास रहने वाली है तो सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के नाम पर अभी तक मुहर नहीं लगी है।
माना जा रहा है कि ईशान किशन टीम की कमान संभाल सकते हैं। लेकिन विकल्प के तौर पर टीम मैनेजमेंट के पास हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, जयदेव उनादकट के रूप में शानदार विकल्प मौजूद हैं, जिसके बाद इंटरनेशनल और घरेलू मैचों में कप्तानी करने का अच्छा-खासा अनुभव मौजूद हैं।
IPL 2026 से पहले SRH को लगा बड़ा झटका, पैट कमिंस बाहर, अभिषेक शर्मा नए कप्तान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर