रणजी ट्रॉफी में धूम मचाने वाले इन 3 खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा टेस्ट डेब्यू, चयनकर्ताओं का जीत चुके दिल
Published - 01 Mar 2026, 08:05 PM | Updated - 01 Mar 2026, 08:10 PM
Table of Contents
भारतीय घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच, रणजी ट्रॉफी 2025-26 (Ranji Trophy 2025-26), ने इस सीजन में भारत को एक नई चैंपियन टीम दी है। इस सीजन में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक जैसी दिग्गज टीम को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। इस शानदार टूर्नामेंट (Ranji Trophy 2025-26) के दौरान कई युवा सितारों ने अपने प्रदर्शन से सबको हैरान किया है। खासकर तीन ऐसे खिलाड़ी उभरकर सामने आए हैं, जिनका टेस्ट डेब्यू अब बस कुछ ही समय की बात लग रही है।
Ranji Trophy में जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक जीत

Ranji Trophy 2025-26 का सीजन जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। हुबली के केएससीए मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में पारस डोगरा की कप्तानी वाली टीम ने 8 बार की चैंपियन कर्नाटक को पहली पारी की बढ़त के आधार पर मात दी।
जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में कर्नाटक की टीम महज 293 रनों पर सिमट गई। इस खिताबी जीत के असली हीरो तेज गेंदबाज आकिब नबी रहे, जिन्होंने पूरे सीजन में अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
आकिब ने इस सीजन के 10 मैचों में रिकॉर्ड 60 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। फाइनल में भी उन्होंने 5 विकेट लेकर कर्नाटक की कमर तोड़ दी। उनकी इस सधी हुई लाइन-लेंथ और रफ्तार को देखते हुए चयनकर्ता उन्हें जल्द ही भारतीय टेस्ट टीम के बैकअप गेंदबाज के रूप में शामिल कर सकते हैं।
चर्चाओं में आयुष डोजेजा और आर स्मरण का नाम
इस सीजन में केवल गेंदबाज ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजों ने भी रनों का ढ़ेर लगाया है। दिल्ली के युवा बल्लेबाज आयुष डोजेजा ने अपने डेब्यू सीजन में ही तहलका मचा दिया। उन्होंने केवल 7 मैचों में 105.44 की शानदार औसत से 949 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
हैदराबाद के खिलाफ उनकी 209 रनों की पारी ने यह साबित कर दिया कि उनके पास लंबी पारी खेलने का तजुरबा है, जो टेस्ट क्रिकेट की पहली जरूरत है।
वहीं, कर्नाटक के आर स्मरण इस सीजन के लीडिंग रन-स्कोरर रहे। उन्होंने 14 पारियों में 86.36 की औसत से 950 रन जड़े। स्मरण की तकनीक और स्पिन के खिलाफ उनका फुटवर्क उन्हें भारतीय टेस्ट टीम के मिडिल ऑर्डर के लिए फिट हो सकते हैं। चयनकर्ता इन दोनों बल्लेबाजों पर कड़ी नजर रख रहे हैं और आगामी घरेलू सीरीज में इन्हें मौका मिल सकता है।
पाकिस्तानी फैन ने श्रीलंकाई समर्थक को जड़ दिया जोरदार तमाचा, हाथापाई का VIDEO वायरल
Ranji Trophy फाइनल के बाद इन तीन नामों की चर्चा
Ranji Trophy के इस सीजन के बाद बीसीसीआई के चयनकर्ताओं के लिए टीम चुनना एक सुखद सिरदर्द बन गया है। जिन तीन खिलाड़ियों का टेस्ट डेब्यू लगभग तय माना जा रहा है, वे हैं, जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी जो 60 विकेट लेकर सीजन के सबसे सफल गेंदबाज बने।
दूसरा नाम है आयुष डोजेजा जो दिल्ली से खेलें थे और 100 से ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले युवा विस्फोटक बल्लेबाज बनें। तीसरा नाम आर स्मरण जो कर्नाटक के लिए खेलते हुए 950 रन बनाकर अपनी क्लास साबित करने वाले बल्लेबाज बने।
इन खिलाड़ियों ने न केवल आंकड़े जुटाए हैं, बल्कि दबाव की स्थितियों में मैच जिताने वाली पारियां भी खेली हैं। जम्मू-कश्मीर के Ranji Trophy चैंपियन बनने के बाद क्रिकेट में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय टेस्ट टीम में बदलाव का दौर शुरू होने वाला है, और ये तीन नाम उस नई पीढ़ी का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर