टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चुने गए थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन इंग्लैंड दौरे की T20 सीरीज में अब नहीं मिलेगी जगह

Published - 08 Mar 2026, 04:38 PM | Updated - 08 Mar 2026, 04:42 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: भारत-न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम टी20 विश्व कप 2026 का सुपर हिट मुकाबला रविवार को खेला जाना है। टीम इंडिया की नजर बैक टू बैक दूसरा विश्व कप जीतने पर होगा तो कीवियों की नजर भी विश्व कप के खिताब पर टिकी हुई है। ऐसे में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड को हराने में कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

हालांकि, इस विश्व कप (T20 World Cup) में खेल रहे भारत के तीन खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनको इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैच की टी20 सीरीज में जगह नहीं मिलेगी। या तो चयनकर्ता खराब फॉर्म के चलते प्लेयर्स को बाहर करेंगे या फिर सिर्फ एक खिलाड़ी की वापसी करवाने के लिए इस खिलाड़ी का पत्ता टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड से कट सकता है।

T20 World Cup: रिंकू सिंह का बाहर होना तय

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में रिंकू सिंह को पर्याप्त मौके नहीं मिलें हैं। लेकिन जीतने भी मिले हैं उनपर वह प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं। विश्व कप में रिंकू सिंह ने भारत के लिए 5 पारियों में 8 की औसत और 82.75 के स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 24 रन बनाए हैं।

इस दौरान उन्होंने विश्व कप में कुल 29 गेंदों का सामना किया था। यही कारण है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से रिंकू को ड्रॉप करके उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी पर दांव लगाया जा सकता है।

मोहम्मद सिराज भी होंगे ड्रॉप

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने जब टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए स्क्वाड का ऐलान किया था तो उसमें मोहम्मद सिराज का नाम शामिल नहीं था। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के दौरान हर्षित राणा अचानक से चोटिल हो गए थे, जिसके बाद मोहम्मद सिराज को स्क्वाड में शामिल किया गया है।

हालांकि, सिराज को टूर्नामेंट में एक मैच खेलने का मौका भी मिला था, जिसमें उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके थे, फिर भी उनको दोबारा टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में माना जा रहा है कि हर्षित राणा की वापसी के बाद सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर किया जा सकता है।

फुटबॉल के किंग Lionel Messi भी देखेंगे भारत-न्यूजीलैंड फाइनल, इस टीम को कर रहे सपोर्ट

वाशिंगटन सुंदर भी कटेगा पत्ता

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज से स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का पत्ता भी काटा जा सकता है। दरअसल, टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में सुंदर ने भारत के लिए दो मैच खेले थे और दोनों ही मैचों में उनका प्रदर्शन गेंद और बल्ले से बेहद साधारण रहा था। यही कारण है कि उनको प्लेइंग इलेवन से बेंच पर बैठा दिया गया।

जबकि इंग्लैंड में स्पिन गेंदबाजों से अधिक फास्ट बॉलर चाहिए होते हैं, ऐसे में सुंदर को ड्रॉप करके उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है, जो कि फास्ट बॉलिंग के साथ-साथ निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाने की काबिलियत भी रखते हैं। रेड्डी के आने से भारत का निचला क्रम पहले से अधिक मजबूत भी होगा।

टी20 वर्ल्ड कप समाप्त! अब कब और किस टीम से होगा टीम इंडिया का अगला इंटरनेशनल मैच? आज ही नोट करें तारीख

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

24 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com