दूध में पड़ी मक्खी की तरह टीम से बाहर हो गए ये 3 भारतीय खिलाड़ी, एक समय पर माने जा रहे थे टीम इंडिया के नए स्टार
Published - 19 Jan 2026, 02:45 PM | Updated - 20 Jan 2026, 01:01 PM
Table of Contents
Team India: भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता है, क्योंकि यहां पर खुद को स्थापित करने के लिए एक खिलाड़ी को दूसरे खिलाड़ी से कड़ी प्रतिद्वंद्विता करनी पड़ती है।
लेकिन तीन ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो एक समय पर टीम (Team India) के नए स्टार माने जा रहे थे, मगर अब दूध में पड़ी मक्खी की तरह इन प्लेयर्स को टीम से बाहर कर दिया गया। हालांकि, इसके पीछे का मुख्य कारण उन प्लेयर्स का खराब प्रदर्शन हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं इन तीन खिलाड़ियों के बारे में।
ऋतुराज गायकवाड़ की हुई छुट्टी
दाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भारत के लिए आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आए थे। गायकवाड़ को इस सीरीज में नंबर चार पर बैटिंग का मौका मिला था और दूसरे मैच में उन्होंने शानदार शतक भी ठोका था।
लेकिन इसके बावजूद उन्हें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया। बता दें कि, गायकवाड़ को भारत का अगला सुपर स्टार खिलाड़ी माना जा रहा था, लेकिन अब उन्हें दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकालकर बाहर फेंक दिया गया।
पृथ्वी शॉ का करियर भी खत्म!
पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए साल 2018 में डेब्यू किया था, जब वह सिर्फ 18 साल के थे। उन्होंने अपने करियर के पहले मैच में ही धमाकेदार शतक ठोक दिया था, जिसके बाद उन्हें भारत का अगला सुपर स्टार माना जाने लगा। शॉ को सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का मिश्रण माना जा रहा था, लेकिन साल 2021 के बाद ये खिलाड़ी हमेशा-हमेशा के लिए टीम इंडिया (Team India) से बाहर हो गया।
यहां तक की साल 2025 में इस खिलाड़ी को अपनी घरेलू टीम मुंबई से महाराष्ट्र में जाना पड़ा। वहीं, ये भी माना जा रहा है कि अब शॉ का दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करना बेहद मुश्किल है, क्योंकि न ही उनका फॉर्म अच्छा चल रहा है और ने ही टीम इंडिया (Team India) में कोई जगह खाली है। ऐसे में शॉ को सिर्फ घरेलू क्रिकेट खेलकर ही अपना गुजारा करना पड़ सकता है।
रियान पराग हुए Team India से बाहर
असम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रियान पराग को भारतीय टीम (Team India) के लिए एक वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेलने का मौका मिला है, जहां पर उनका प्रदर्शन गेंद और बल्ले से मिला-जुला रहा है। जहां रियान ने खेले एकमात्र वनडे में तीन विकेट और बल्ले से 15 रन बनाए थे तो 9 टी20 मैचों की 6 पारियों में उनके बल्ले से 106 रन निकले थे।
वहीं, इस दौरान उन्होंने 4 विकेट भी झटके थे। हालांकि, रियान पराग को ठीक-ठाक प्रदर्शन के बावजूद कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया (Team India) से बाहर कर दिया। जबकि वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद भी उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर नहीं चुना गया। माना जा रहा है कि अब यहां से रियान की वापसी टीम इंडिया (Team India) में काफी मुश्किल हो सकती है, क्योंकि उन्हें टीम में जगह बनाने के लिए वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों से कॉम्पिटिशन करना होगा।
बार-बार एक ही गलती दोहरा रहे गौतम गंभीर, अगर नहीं किया सुधार तो गंवाना पड़ सकता है वर्ल्ड कप
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर