IPL में हर्षित राणा की जगह लेने के लिए ये 3 बॉलर हैं सबसे बड़े दावेदार, इन्ही में से एक को KKR में लाएंगे शाहरुख खान

Published - 15 Mar 2026, 12:58 PM | Updated - 15 Mar 2026, 01:24 PM

KKR

KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, लेकिन उससे पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बड़ा झटका लगा है। केकेआर टीम के स्टार ऑलराउंडर हर्षित राणा आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। दरअसल, टी20 विश्व कप 2026 के वॉर्म-अप मैच के दौरान हर्षित राणा चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनको आपातकाल सर्जरी करवानी पड़ी थी।

इस चोट के कारण उनको आईसीसी टूर्नामेंट भी मिस करना पड़ा था तो अब आईपीएल के लिए भी हर्षित पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में वह पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। जबकि केकेआर (KKR) अब इन तीन खिलाड़ियों में से किसी एक को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

मुंबई के खिलाड़ी पर हो सकती है नजर

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर डेब्यू करने वाले आकाश मधवाल हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के प्रमुख दावेदार हो सकते हैं। इस खिलाड़ी ने साल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए पदार्पण किया था और उसी सीजन एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंजा खोलकर अपनी काबिलियत को साबित किया था।

हालांकि, इस बार हुए मिनी ऑक्शन में खिलाड़ी को कोई खरीदार नहीं मिला था, लेकिन माना जा रहा है कि हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर आकाश मधवाल का चयन किया जा सकता है। बता दें कि, पिछले सीजन मधवान राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, लेकिन अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए उनको अधिक मौके नहीं मिलें।

दिल्ली के खिलाड़ी ने ठोकी दावेदारी

हर्षित राणा को रिप्लेस करने के लिए दिल्ली के 25 वर्षींय तेज गेंदबाज मनी ग्रेवाल ने भी अपनी दावेदारी ठोक दी है। इस तेज गेंदबाज ने साल 2025 में खेले दिल्ली प्रीमियर लीग में अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर कहर बरपा दिया था। यह खिलाड़ी टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज बना था, जिसमें ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक भी शामिल थी।

यही से मनी ग्रेवाल ने सुर्खियां बटोरी थीं और अब उनकी चर्चा आईपीएल में शामिल होने पर चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली के खिलाड़ी के बाहर होने के बाद क्या केकेआर (KKR) टीम मैनेजमेंट एक और दिल्ली के खिलाड़ी को टीम में लाती है या नहीं।

अभी गुमनाम हैं ये 4 खिलाड़ी, लेकिन IPL 2026 में तूफानी प्रदर्शन कर सीधे टीम इंडिया में करेंगे एंट्री

KKR: सिमरजीत सिंह के पास अनुभव मौजूद

अनुभव के आधार पर दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सिमरजीत सिंह एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। सिमरजीत के पास आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी दो बड़ी टीमों से खेलने का अनुभव मौजूद है। इस खिलाड़ी ने अभी तक आईपीएल में कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 विकेट लिए हैं।

जबकि इस दौरान सिमरजीत का इकॉनमी रेट 10 का रहा है। लेकिन कोलकाता (KKR) की तेज पिचों में ये लंबे कद का गेंदबाज बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट सकता है। बता दें कि, सिमरजीत ने अब तक अपने करियर में कुल 42 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 47 विकेट दर्ज है।

जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 8.73 का रहा है, जो कि इस प्रारूप में ठीक-ठाक माना जाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर (KKR) खेमा सिमरजीत को शामिल करता है या फिर ऊपर दिए गए विकल्पों में से किसी एक के साथ जाने का फैसला करता है।

शादी के 10 साल बाद पिता बनेगा टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर, सालों से बच्चे की किलकारी को रहा था तरस

Tagged:

kkr Kolkata Knight Riders harshit rana IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

सिमरजीत सिंह ने 47 विकेट लिए हैं।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com