IPL 2026 में धमाल मचाएंगे बिहार के यह 3 लाल, चौकों-छक्कों की बारिश से जीत सकते 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवार्ड’

Published - 17 Mar 2026, 01:21 PM | Updated - 17 Mar 2026, 01:26 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। बीसीसीआई ने अभी तक टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है, जिसमें सभी टीमों के चार-चार मैच खेले जाएंगे। जबकि बाकी मैचों की ऐलान भी जल्द ही किया जा सकता है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।

जबकि दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल (IPL 2026) में बिहार के तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जीतने का दम रखते हैं। ये खिलाड़ी चौके-छक्कों की बारिश करके प्रशंसकों का खूब मनोरंजन करते दिखाई देंगे। जबकि लिस्ट में एक 14 साल का बच्चा भी शामिल है।

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी करेंगे चौके-छक्कों की बौछार

बिहार के लिए घरेलू क्रिकेट वाले वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 साल की उम्र में विश्व क्रिकेट के अंदर अपनी अलग पहचान बना ली है। वैभव ने पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और करियर की पहली गेंद पर ही उन्होंने शानदार सिक्स ठोककर क्रिकेट दिग्गजों को चौंका दिया था।

जबकि पिछले साल वह आईपीएल में सबसे तेज शतक ठोकने वाले दूसरे खिलाड़ी बने थे। जबकि इस बार (IPL 2026) वह चौके-छक्कों की बारिश करते हुए सर्वाधिक रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर सकते हैं। बता दें कि, वैभव जिस फॉर्म में चल रहे हैं, उसको देखते हुए वह इस खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार हैं।

ईशान किशन का फॉर्म तगड़ा

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले हैं। ईशान किशन आईपीएल (IPL 2026) में जहां हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते हैं तो वह घरेलू क्रिकेट झारखंड के लिए खेलते हैं और इस टीम के वह कप्तान भी हैं।

लेकिन इस विस्फोटक खिलाड़ी का बिहार से एक पुराना नाता है। ईशान का जन्म बिहार के पटना में हुआ था, जबकि उनका पूरा परिवार बिहार में रहता है। बता दें कि, ईशान किशन बेहद कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं और उसको देखते हुए माना जा रहा है कि वह इस बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर सकते हैं।

अबरार अहमद को खरीदने के लिए काव्या मारन पर सुनील गावस्कर का गुस्सा, कहा: "पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसे देना भारतीयों की मौत..."

अनुकूल रॉय भी कर सकते हैं उलटफेर

ईशान किशन की तरह की अनुकूल रॉय भी झारखंड के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन उनका जन्म बिहार के समस्तीपूर में हुआ था। अनुकूल बाएं हाथ के ऑलराउंडर हैं, जो कि स्पिन के साथ-साथ निचले क्रम में आकर तेज तर्रार रन बनाने की काबिलियत भी रखते हैं। जबकि वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अगर आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अनुकूल रॉयल बल्ले से चौके-छक्कों की बारिश करते हैं और गेंदबाजी में विकेट चटकाते हैं तो उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया जा सकता है। बता दें कि अनुकूल रॉय को केकेआर ने अधिक मौके नहीं दिए हैं, लेकिन इस सीजन उनको सभी मुकाबले खेलने का चांस दिया जा सकता है, ताकि ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को साबित कर सके।

काव्या मारन को लगा 440 वोल्ट का झटका, सबसे बड़ा मैच विनर चोट के चलते बाहर, नहीं खेल पाएगा आधे मैच

Tagged:

ISHAN KISHAN Anukul Roy IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

317 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com