नॉनवेज को हाथ तक नहीं लगाते टीम इंडिया के ये 3 बड़े क्रिकेटर, खाते 101% शुद्ध शाकाहारी खाना
Published - 18 Mar 2026, 01:50 PM | Updated - 18 Mar 2026, 01:56 PM
Table of Contents
Team India: किसी भी खिलाड़ी के लिए फिट रहना काफी अहम होता है और इसके लिए खिलाड़ी जिम में जमकर पसीना बहाते हैं तो अपने खान-पान पर भी काफी ध्यान देते हैं। कुछ खिलाड़ी तो अपनी डाइट के लिए इतने सख्त हैं कि वह नॉनवेज तक खा लेते हैं।
लेकिन भारत (Team India) के तीन बड़े क्रिकेट ऐसे भी हैं जो नॉनवेज को हाथ तक नहीं लगाते हैं। ये खिलाड़ी क्रिकेट के पीक पर होने बाद भी 101 प्रतिशत शुद्ध शाकाहारी खाना खाते हैं। जबकि तीसरा नाम देखने के बाद तो आपको भी यकीनन नहीं होगा, क्योंकि पंजाबी परिवार से आने वाला ये प्लेयर भी अब शुद्ध शाकाहारी बन चुका है।
विराट कोहली ने छोटा नॉनवेज खाना
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं और ऐसे में एक वक्त पर उन्हें नॉनवेज खाना काफी पसंद था। लेकिन अब ये खिलाड़ी नॉनवेज खाना तो दूर उसकी तरफ देखता तक नहीं।
कोहली पूरी तरह से शाकाहारी बन चुके हैं और सिर्फ वीगर डाइट को फॉलो करते हैं। साथ ही कोहली खाली वक्त में भगवान के दर्शक करने या फिर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ संत प्रेमानंद महाराज जी से मिलने वृंदावन जाते हैं। जो खिलाड़ी एक समय नॉनवेज खाने का फैन हुआ करता था, आज वहीं प्लेयर आज पूरी तरह से वीगन बन चुका है।
Team India: चेतेश्वर पुजारा भी हैं शाकाहारी
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त 2025 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया था और अब वह क्रिकेट कमेंट्री में अपना करियर बनाने की कोशिशों में लगे हैं। वहीं, जब भी भारत के शाकाहारी खिलाड़ियों की बात होगी तो उसमें चेतेश्वर पुजारा का नाम जरूर शामिल होगा। पुजारा नॉनवेज खाने से कोसो दूर रहते हैं और इसके अलावा वह जीवन में काफी धार्मिक हैं। भारतीय टीम (Team India) के पूर्व खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा कई धार्मिक और आध्यत्मिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।
दारु का घूंट पीए बिना सोते नहीं टीम इंडिया के ये 3 क्रिकेटर, अच्छी नींद के लिए टॉनिक समझकर पीते शराब
शिखर धवन ने भी बनाई नॉनवेज से दूरी
भारतीय टीम (Team India) के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी पूरी तरह से नॉनवेज से दूरी बना चुके हैं। धवन ने एक इंटरव्यू में खुद को वेजिटेरियन बताया था। उन्होंने ये भी कहा था कि साल 2018 के बाद से उन्होंने नॉनवेज खाना पूरी तरह से बंद कर दिया है और वह पूरी तरह से वेज खाना खाते हैं।
धवन ने ये भी कहा कि उनका झुकाव अब आध्यात्मिक की ओर है और शाकाहार अपनाने से उनकी मेंटल हेल्थ में काफी सुधार आया है। यही कारण है कि उन्होंने नॉनवेज से दूरी बनाकर शाकाहार को पूरी तरह से अपना लिया है।
बता दें कि, धवन के अलावा सुरेश रैना, मनीष पांडे भी नॉनवेज से दूर रहते हैं तो पूर्व भारतीय कप्तान (Team India) महेंद्र सिंह धोनी ने भी नॉनवेज से दूरी बना ली है। इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी शाकाहारी खाना पसंद करते हैं और मांस-मछली से दूर रहते हैं। हालांकि, प्रोटिन प्राप्त करने के लिए वह अंडों का सेवन जरूर करते हैं।
वेज खाने घास-फूस समझते टीम इंडिया के 4 क्रिकेटर, नॉन वेज खाने के हैं दीवाने, रोजाना चाहिए चिकन-मटन
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर