रणजी खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, Gautam Gambhir का लाडला होने के चलते खेल गया USA के खिलाफ मैच
Table of Contents
Gautam Gambhir : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने मुकाबले में अमेरिका को 29 रनों से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही।
पावरप्ले के भीतर ही भारतीय टीम ने 50 रन के अंदर 4 विकेट गंवा दिए। एक समय टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 77 रन था और हालात काफी मुश्किल नजर आ रहे थे।
इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 48 गेंदों पर शानदार 84 रन की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनकी इस जिम्मेदार और आक्रामक पारी ने मैच का रुख बदल दिया और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अमेरिका के खिलाफ मुक़ाबले में एक ऐसे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। इसे लेकर बहस छिड़ गई कि वह रणजी ट्रॉफी स्तर का खिलाड़ी भी नहीं माना जा रहा था, फिर भी उसे USA के खिलाफ मैच में खिलाया गया। आइये जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी ?
Gautam Gambhir के भरोसे USA मैच में मिला मौका
दरअसल जिस खिलाड़ी की बात हो रही हैं वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के फिनेरशर रिंकू सिंह हैं , जिन्हे अमेरिका के खिलाफ प्लेइंग XI में शामिल करने पर सवाल उठाये जा रहे हैं।
पिछले कुछ समय में खास प्रभाव न छोड़ पाने के बावजूद रिंकू को टीम मैनेजमेंट का भरोसा मिलता दिख रहा है। माना जा रहा है कि हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टी20 फॉर्मैट में रिंकू की आक्रामक बल्लेबाजी और मैच जिताने की क्षमता को अहम मानते हैं।
हालिया समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिंकू सिंह को टीम में कम मौके मिले और उन मैच में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लगातार मौके मिलना इस बात का संकेत है कि टीम मैनेजमेंट फॉर्म से ज्यादा उनकी क्षमता और अनुभव पर भरोसा कर रहा है। इसी वजह से उनको अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में शामिल किया गया था।
अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में रिंकू का ऐसा रहा प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में रिंकू सिंह का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करने उतरे रिंकू टीम को संभालने में नाकाम रहे और 14 गेंदों पर महज़ 6 रन बनाकर आउट हो गए।
उनकी इस धीमी और छोटी पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कई लोग प्लेइंग इलेवन में उनके चयन पर भी चर्चा कर रहे हैं और मान रहे हैं कि टीम को इस स्थान पर अधिक प्रभावी बल्लेबाज़ की जरूरत थी।
रिंकू सिंह मिले हुए मौके को भुना नहीं पाए हैं, ऐसे में उनका नामिबिया के खिलाफ ड्रॉप होना पक्का लग रहा हैं।
टी20 क्रिकेट में रिंकू सिंह का अब तक का सफर
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रिंकू सिंह ने अब तक 41 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 647 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाज़ी औसत 43.13 का रहा है, जो मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ के तौर पर काफी प्रभावशाली माना जाता है।
उनका स्ट्राइक रेट 157.04 का है, जो दर्शाता है कि वह तेज़ी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। अब तक उनके नाम 3 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि टी20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 69 रन रहा है।
कुल मिलाकर, आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो रिंकू ने टी20 प्रारूप में खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर के रूप में स्थापित किया है।