IPL 2026 में रन बरसाएंगे ये 4 युवा खिलाड़ी, तो फिर इसी साल कर जाएंगे टीम इंडिया में डेब्यू
Published - 29 Mar 2026, 03:58 PM | Updated - 29 Mar 2026, 04:06 PM
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का मंच हमेशा से ही युवा प्रतिभाओं के लिए भारतीय टीम का दरवाजा खोलने का सबसे बड़ा जरिया रहा है। इस साल भी कई ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंकाया है। अगर ये खिलाड़ी IPL 2026 में अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो वह दिन दूर नहीं जब हम इन्हें नीली जर्सी में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए देखेंगे। आइए जानते हैं उन 4 युवा बल्लेबाजों के बारे में जो इस सीजन में रनों का ढ़ेर लगा सकते हैं।
IPL 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए हो सकता है खास

राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल वैभव सूर्यवंशी इस साल IPL 2026 के सबसे चर्चित खिलाड़ी हैं। मात्र 15 साल की उम्र में आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनना उनकी असाधारण प्रतिभा को दिखाता है। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने पिछले सीजन में ही अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की झलक दिखा दी थी जब उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक जड़ा था। वैभव की सबसे बड़ी खूबी उनका निडर अंदाज है।
यदि वह इस सीजन के शुरुआती मैचों में कुछ बड़ी पारियां खेलने में सफल रहते हैं, तो चयनकर्ता उन्हें भविष्य के सितारे के रूप में भारतीय टीम में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं। इससे पहले वैभव भारतीय सीनीयर टीम के लिए योग्य नहीं थी क्योंकि उनकी उम्र 14 वर्ष थी। बीसीसीआई के नियमानुसार किसी भी खिलाड़ी को भारतीय टीम में डेब्यू करने के लिए कम से कम 15 साल का होना जरूरी है और वे अब 15 वर्ष के हो चुके हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स से चमक सकती है आयुष की किस्मत
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार 18 वर्षीय आयुष म्हात्रे पर बड़ा दांव खेला है। आयुष ने हाल ही में भारत को अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने में कप्तान के तौर पर अहम भूमिका निभाई है। वह अपनी तकनीकी मजबूती और स्पिन के खिलाफ बेहतरीन खेल के लिए जाने जाते हैं।
सीएसके के खेमे में एमएस धोनी और रुतुराज गायकवाड़ के मार्गदर्शन में आयुष का खेल और भी निखर सकता है। IPL 2026 में अगर वह मध्यक्रम में टीम के लिए संकटमोचक बनकर उभरते हैं, तो वह जल्द ही भारतीय टीम के दरवाजे खटखटाएंगे। वे ना सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद से भी योगदान देने में सक्षम हैं।
क्या कार्तिक शर्मा कर सकेंगे डेब्यू ?
चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी में कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा है। 19 साल के इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में अपनी पावर-हिटिंग से सभी को हैरान किया है।
कार्तिक ने मात्र 11 टी20 पारियों में 28 छक्के जड़े हैं, जो उनकी काबिलियत को दर्शाता है। IPL 2026 में उनकी भूमिका एक फिनिशर के तौर पर हो सकती है।
भारतीय टीम को फिलहाल एक ऐसे ही विस्फोटक लोअर-ऑर्डर बल्लेबाज की तलाश है जो खेल का रुख बदल सके। ऐसे में कार्तिक के पास टीम इंडिया में जगह बनाने का यह सुनहरा मौका है। खैर भारतीय टीम में फिलहाल इस स्थान पर रिंकू अपना जलवा बिखेर रहे हैं।
उर्विल पटेल के लिए IPL 2026 में बेहतरीन मौका
चेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल एक और ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जिन पर चयनकर्ताओं की पैनी नजर होगी। उर्विल ने घरेलू क्रिकेट और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है।
वह एक अग्रेसिव बल्लेबाज हैं जो खासकर पावरप्ले में अनुभवी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ने में माहिर हैं। IPL 2026 में चेन्नई की टीम उन्हें एक आक्रामक ओपनर के रूप में इस्तेमाल कर सकती है।
उनकी स्ट्राइक रेट और निडर होकर खेलने की क्षमता उन्हें इस साल टीम इंडिया के लिए डेब्यू का प्रबल दावेदार बनाती है। हालांकि उन्हें मौका मिलेगा या नहीं ये बहुत हद तक एमएस धोनी के मौजूदगी पर निर्भर करेगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर