ये 4 टीमों का क्वालिफिकेशन दिख रहा पक्का, इन्ही के बीच होगा अब सेमीफाइनल, समझें दोनों पॉइंट्स टेबल का गणित

Published - 25 Feb 2026, 05:14 PM

Points Tables

Points Tables: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमों के नाम लगभग पक्के हो चुके हैं। अब इन्हीं में सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। बता दें कि, लीग चरण की समाप्ति के बाद दो ग्रुप बनाए गए थे, जहां ग्रुप ए में भारत के साथ साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को रखा गया था तो दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अपनी जगह बनाई थी।

लेकिन यहां से चार टीमों का सफल सुपर-8 में समाप्त हो जाएगा तो चार टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी। चलिए आपको बताते हैं कि ताजा पॉइंट्स टेबल (Points Tables) के गणित के आधार पर कौन-सी टीमें अगले राउंड में पहुंच सकती हैं।

Points Tables: ग्रुप- 1 से सेमीफाइनल में जाएंगी ये टीमें

सुपर-8 के ग्रुप-1 से सेमीफाइनल (Points Tables) में पहुंचने की उम्मीदें फिलहाल सभी टीमों की जिंदा हैं। लेकिन वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के वर्तमान नेट रन रेट के बाद दोनों की उम्मीदें अधिक प्रबल हैं। हालांकि, 26 जनवरी को होने वाले मैच में अगर साउथ अफ्रीका जीत जाती है तो फिर भारत, जिम्बाब्वे की उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

जबकि वेस्टइंडीज के जीत जाती है तो भारत और जिम्बाब्वे को अपने दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, ताकि वह अपने नेट रन रेट में सुधार कर सके। हालांकि, वर्तमान अंक तालिका (Points Tables) में वेस्टइंडीज पहले स्थान पर है तो साउथ अफ्रीका ने दूसरे नंबर पर कब्जा किया है। वहीं, भारत तीसरे और जिम्बाब्वे चौथे नंबर पर है।

स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)अगला मुकाबला
1वेस्टइंडीज110002+5.350बनाम SA, IND
2दक्षिण अफ्रीका110002+3.800बनाम WI, ZIM
3भारत101000-3.8बनाम ZIM, WI
4जिम्बाब्वे101000-5.35बनाम IND, SA

ग्रुप-बी में इंग्लैंड पहुंची सेमीफाइनल में

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन चुकी है। इंग्लैंड ने अब तक खेले दो मुकाबलों में दोनों जीते हैं और उनका नेट रन रेट भी काफी कमाल का है। ऐसे में उनका अगले राउंड में जाना कंफर्म हो गया है। जबकि दूसरे स्थान (Points Tables) के लिए न्यूजीलैंड़, श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

हालांकि, पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल है, क्योंकि उनका केवल एक मैच शेष है, जबकि श्रीलंका और न्यूजीलैंड के दो-दो मुकाबले (Points Tables) बचे हुए हैं। ऐसे में केवल चमत्कार ही पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचा सकता है।

स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)अगला मुकाबला
1इंग्लैंड220004+1.491बनाम NZ
2न्यूजीलैंड1000110बनाम SL, ENG
3पाकिस्तान201011-0.461बनाम SL
4श्रीलंका101000-2.55बनाम NZ, PAK

अब तक प्लेइंग-11 से ड्रॉप नहीं हुए थे ये 2 खिलाड़ी, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ बाहर निकाल रहे कोच गंभीर

कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। जबकि पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को खेला जाएगा। बता दें कि, अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है तो ये मैच श्रीलंका में होगा, नहीं तो कोलकाता के ईडन गार्डन्स को इसकी मेजबानी सौंपी जाएगी।

वहीं, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच मार्च को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल होगा। जो टीमें पहले और दूसरे सेमीफाइनल में विजय रहेंगी, वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

कौन हैं प्रिंसी पारिख? जिन्हें डेविड मिलर संग वीडियो बनाना पड़ा भारी, मिल रही दुष्कर्म की धमकी

Tagged:

Pakistan Cricket Team T20 World Cup 2026 India vs West Indies Points Tables
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com