दिखने में हैंडसम, बैंक में करोड़ों, फिर भी सिंगल जिंदगी जी रहे टीम इंडिया के ये 4 क्रिकेटर, नही मिली कोई गर्लफ्रेंड
Published - 20 Mar 2026, 04:33 PM | Updated - 20 Mar 2026, 04:37 PM
Table of Contents
Team India: टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था, जिसके बाद टीम इंडिया के कई खिलाड़ी अपनी वाइफ या गर्लफ्रेंड के साथ मैदान पर जीत का जश्न मनाते नजर आए थे।
इसमें टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या से लेकर ईशान किशन तक शामिल थे, जो कि मैदान पर ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जीत का जश्न सेलिब्रेट कर रहे थे।
लेकिन टीम इंडिया (Team India) के चार खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो दिखने में हैंडसम, बैंक में करोड़ों रुपये हैं, लेकिन इसके बावजूद भी ये प्लेयर्स सिंगल जिंदगी जी रहे हैं। मगर इनको एक भी गर्लफ्रेंड नहीं मिल रही है।
शुभमन गिल जी रहे हैं सिंगल लाइफ
भारतीय टीम (Team India) के वनडे, टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की कुल नेटवर्थ 30 से 32 करोड़ रुपये के आस-पास मानी जाती है। जबकि शुभमन गिल एक झलक पाने के लिए लड़कियां घंटों का इंतजार करती हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि ये प्लेयर आज भी सिंगल लाइफ जी रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल की कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। हालांकि, टीम इंडिया (Team India) के कप्तान का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ कई बार जोड़ा जा चुका है, लेकिन दोनों की और से इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, दोनों ने इन अफवाहों को नकारा भी नहीं है।
Team India: ऋषभ पंत भी जिंदगी में अकेले
टीम इंडिया (Team India) के टेस्ट उप कप्तान ऋषभ पंत दिखने में हैंडसम और बैंक में करोड़ों के मालिक हैं, लेकिन इसके बावजूद ये खिलाड़ी सिंगल जिंदगी जीने को मजबूर है। हालांकि, पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ काफी बार जोड़ा गया, लेकिन हर बार दोनों की ओर से इसपर सकारात्मक जवाब नहीं आया है।
हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार पंत ईशा नेगी को बीते 8 साल से डेट कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक नहीं किया है।
अभिषेक शर्मा की लड़कियां दीवानी
भारतीय टीम (Team India) के नए पोस्टर बॉय अभिषेक शर्मा करोड़ों के मालिक हैं और इनके दीवानगी लड़कियों पर सिर चढ़कर बोलती है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि ये खिलाड़ी अभी भी सिंगल की जिंदगी जी रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक शर्मा की कोई गर्लफ्रेंड नहीं है और वह फिलहाल किसी को डेट भी नहीं कर रहे हैं। हालांकि, अभिषेक शर्मा का नाम मॉडल तान्या सिंह के साथ जोड़ा गया था, जिन्होंने पिछले साल आत्महत्या कर ली थी। दोनों की तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
टीम इंडिया के ये 4 क्रिकेटर हैं काफी हैंडसम एंड रिच, लुक्स में लगते हॉलीवुड हीरोज जैसे
हर्षित राणा के पास 10 करोड़
भारतीय टीम (Team India) के 24 वर्षींय ऑलराउंडर हर्षित राणा को भारत का अगला सुपर स्टार माना जा रहा है। क्रिकेट के तीनों प्रारूप में हर्षित अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर अपनी खास पहचान बना चुके हैं।
लेकिन क्रिकेट फील्ड से बाहर ये खिलाड़ी अभी भी सिंगल वाली जिंदगी जी रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षित किसी के साथ रिलेशन में नहीं है और वह फिलहाल सिंगल हैं। हालांकि, हर्षित राणा की संपत्ति की बात करें तो वह 10 करोड़ रुपये के आस-पास है।
अनाया बांगर की पूरी हुई जेंडर सर्जरी, सोशल मीडिया में खुद शेयर किया VIDEO, अब बनी पूरी तरह से लड़की
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर