इन 4 खिलाड़ियों को अब फाइनल तक नहीं मिलने वाला मौका, कप्तान सूर्या नहीं करना चाहते इन्हें प्लेइंग-11 में शामिल
Published - 17 Feb 2026, 04:20 PM | Updated - 17 Feb 2026, 04:24 PM
Table of Contents
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है। भारत ने अभी तक टूर्नामेंट में खेले तीनों मैचों को शानदार अंदाज में जीता है और सुपर-8 में अपनी जगह को पक्का किया है।
हालांकि, शुरुआती तीन मैचों में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में भी कुछ बदलाव किए थे, लेकिन अब फाइनल तक भारतीय टीम इस प्लेइंग इलेवन के साथ आगे का सफर तय कर सकती है, जबकि ये चार खिलाड़ी अब सिर्फ बेंच पर ही बैठे नजर आ सकते हैं। बता दें कि, ये फैसला सुपर-8 की चुनौती और प्लेइंग इलेवन में संतुलन बनाने के लिए किया जा सकता है।
इन चार खिलाड़ियों को Suryakumar Yadav करेंगे प्लेइंग इलेवन से बाहर
भारतीय टीम ने अभी तक टी20 विश्व कप 2026 में सिर्फ तीन मैच खेले हैं और तीनों बार उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है। जहां पहले मैच में मोहम्मद सिराज को मौका मिला था, तो बाकी के दो मैचों के लिए वह बाहर रहे थे। इसके बाद श्रीलंका में खेले मैच में अर्शदीप सिंह को बाहर करके उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था।
जबकि नामीबिया के खिलाफ खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा की जगह टीम प्रबंधन ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को अंतिम एकादश में मौका दिया था। लेकिन अब आगामी मैचों में संजू सैमसन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर सिर्फ बेंच पर ही बैठे नजर आ सकते हैं।
संजू-कुलदीप का फॉर्म बना मुसीबत
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए जब टीम इंडिया की आधिकारिक घोषणा की गई थी, तब संजू विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए टीम प्रबंधन की पहली पसंद थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच पारियों में केवल 46 रन बनाने के बाद उनको ईशान किशन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर रिप्लेस कर लिया।
जबकि उनके शानदार फॉर्म के बाद उनका फाइनल तक खेलना पक्का माना जा रहा है। वहीं, कुलदीप यादव को टीम प्रबंधन ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले में मौका था, लेकिन वहां कुलदीप ने 3 गेंदों पर 14 रन खर्च किए थे। हालांकि, कुलदीप इन 3 ओवरों के दौरान बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आए थे, जबकि उनकी फील्डिंग भी बेहद साधारण रही थी, जिसके बाद आगामी मैचों में कुलदीप को मौका मिलना थोड़ा मुश्किल है।
अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे ये 2 भारतीय खिलाड़ी, 2028 के वर्ल्ड कप में मौका मिलना नामुमकिन
सुंदर-सिराज का भी खेलना मुश्किल
विश्व कप 2026 के लिए चयन की गई शुरुआती टीम में मोहम्मद सिराज का नाम दूर-दूर तक शामिल नहीं था, लेकिन हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने सिराज पर भरोसा जताया और यूएसए के खिलाफ पहले ही मैच में सिराज ने 3 विकेट लेकर चयनकर्ताओं के भरोसे को सही साबित किया। हालांकि, शानदार फॉर्म के बावजूद सिराज को अब आगे मौका मिलना मुश्किल है, क्योंकि टीम प्रबंधन की पहली पसंद जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह हो सकते हैं।
इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर की जगह भी वर्तमान प्लेइंग इलेवन में बनती नजर नहीं आ रही है। बता दें कि, प्लेइंग इलेवन में पहले अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती के रूप में प्रमुख स्पिनर्स हैं तो तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा भी स्पिन बॉलिंग कर सकते हैं। ऐसे में कोच गंभीर सुंदर की जगह नंबर सात पर एक प्रमुख बल्लेबाज के साथ जाना पसंद करेंगे, जो कि रिंकू सिंह हैं।
स्पीड का वर्ल्ड रिकॉर्ड: क्रिकेट की 5 सबसे तेज गेंदें, जानें कब-कहाँ और किस गेंदबाज ने रचा था इतिहास
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर