USA के खिलाफ इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका, सिर्फ पानी पिलाते आएंगे नजर

Published - 04 Feb 2026, 11:41 AM | Updated - 04 Feb 2026, 11:42 AM

USA

भारतीय टीम आगामी टी20 विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार है और अभी से टीम में खिलाड़ियों की खेलने की संभावना पर चर्चा तेज हो गई है। भारत अपना पहला मुकाबला सात फरवरी को USA के खिलाफ शाम सात बजे से खेलेगी। इस मुकाबले से पहले कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम की रणनीति बनाने में अभी से लग गये हैं।

टीम में ऐसे खिलाड़ी को ज्यादा मौका दिया जाएगा जो गेंद और बल्ले दोनों से अपना कमाल दिखाने में माहिर हो। तो आइए नजर डालते हैं इस मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर...

संजू सैमसन को USA के खिलाफ दिया जा सकता है आराम

Sanjiu Samson

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी पहचान छोड़ने में नाकामयाब दिख रहे हैं जबकि उन्हें लगातार मौका दिया जा रहा है। आपको बता दें संजू सैमसन को खूद को प्रूव करना होगा। सैमसन को उनके पावर हिटिंग अब कहीं खामोश हो रही है जबकि वो इसे दिखाने में कहीं न कहीं चूक जा रहे हैं। एक्सपर्ट की माने तो संजू सैमसन को USA के खिलाफ पहले टी 20 विश्व कप 2026 मुकाबले में बेंच पर बैठे दिख सकते हैं। हालांकि गौतम गंभीर की कमिटमेंट उन्हें टीम में अबतक बनाए हुए है।

इस वक्त भारतीय टी 20 टीम में प्लेइंग 11 में जगह बनाने को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि अगर ऐसा ही प्रदर्शन रहा तो ईशान किशन जल्द उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं क्योंकि किशन बतौर विकेटकीपर टीम में खेलते हैं। इस स्थिति में संजू के जगह इंडिया एक ऑलराउंडर के साथ टीम को विश्व कप में उतारना चाहेगी। इसके साथ ही तिलक वर्मा भी सबसे बड़े दावेदार बनकर आ सकते हैं।

कुलदीप भी हो सकते हैं बाहर

भारत के जाने-माने चाईनामेन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी पहले मुकाबले में बैंच पर बैठे देखा जा सकता है। उनकी जगह कोच गंभीर पहले मैच में एक ऑलराउंडर जैसे अक्षर पटेल के साथ जाना चाहेगी। वैसे कुलदीप भारतीय टीम के एक अहम गेंदबाज हैं और उन्हें टीम से बाहर बैठाना कहीं ना कहीं नुकसानदायक होगा। क्योंकि वह टीम के मुख्य गेंदबाज है तो उन्हें USA के खिलाफ मौका मिलना चाहिए।

टीम इंडिया के पहले मुकाबले में हर्षित का मौका नहीं बनता दिख रहा है क्योंकि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ज्यादा रन खाए थे। टीम मेनेजमैंट इनसे उम्मीद करती है कि वह टीम को बल्ले से भी फायदा पहुंचाए लेकिन टी20 में वह ऐसा करने में नाकाम रहे। इसिलिए USA के खिलाफ उन्हें बैंच गर्म करते देखा जा सकता है।

AFG vs WI Match Prediction in Hindi, Warm Up Match 8: अभ्यास मैच में कितना होगा स्कोर और कौन मारेगा बाज़ी? देखें पूरी रिपोर्ट

रवि बिश्नोई को USA के खिलाफ शायद ही मिलेगा में मौका

स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई की वापसी वाशिंगटन सुंदर की चोट के कारण हुई है, लेकिन USA के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का समीकरण उनके पक्ष में नहीं दिखता। भारत के पास मुख्य स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे मिस्ट्री गेंदबाज मौजूद हैं। वरुण चक्रवर्ती इस समय आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं और उनकी मौजूदा फॉर्म उन्हें पहली पसंद बनाती है। वहीं, अक्षर पटेल बतौर ऑलराउंडर टीम को गहराई प्रदान करते हैं।

ऐसे में टी20 विश्व कप 2026 वेन्यू की टर्निंग पिचों पर भी टीम इंडिया शायद ही तीन विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ उतरे। बिश्नोई एक बेहतरीन लेग-स्पिनर हैं, लेकिन कुलदीप और वरुण के अनुभव और विविधता के आगे उन्हें अंतिम 11 में मौका मिलना लगभग नामुमकिन लग रहा है। वे पूरे टूर्नामेंट में एक बैकअप खिलाड़ी के तौर पर ही टीम के साथ बने रह सकते हैं। अगर वाशींगटन सुंदर वापसी नहीं कर पाते है तो रवि विश्नोई USA के खिलाफ टीम इंडिया में शामिल होंगे।

USA के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सुर्यकुमार यादव, हार्दीक पांड्या, शिवम दूबे, अक्षर पचेल, रिंकू सिंह, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

CSK फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब WPL में भी नजर आएगी धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स टीम

Tagged:

team india IND vs USA USA T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

4 साल बाद

श्रीलंका
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com