चोट के चलते अपने देश के लिए नहीं खेल रहे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन IPL आते ही कर देंगे खुद को फिट घोषित

Published - 20 Feb 2026, 09:30 PM | Updated - 20 Feb 2026, 09:32 PM

IPL

क्रिकेट जैसे खेल में खिलाड़ियों की इंजरी हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। अक्सर देखा जाता है कि कई स्टार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय दौरों और बड़े आईसीसी टूर्नामेंट्स से चोट के कारण बाहर हो जाते हैं, लेकिन जैसे ही IPL का बिगुल बजता है, वे अचानक से फिट नजर आने लगते हैं।

साल 2026 में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है, जहाँ कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी नेशनल टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं, मगर फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल के पहले मैच से ही वे मैदान पर छक्के-चौके उड़ाते दिखेंगे।

IPL 2026 से पहले इंजर्ड जोश हेजलवुड और पैट कमिंस

CUMMINS AND HAZLEWOOD

ऑस्ट्रेलियाई खेमे के दो सबसे बड़े नाम जोश हेजलवुड और पैट कमिंस फिलहाल अपनी नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं। हेजलवुड ने हैमस्ट्रिंग और अकिलीज़ इंजरी के कारण एशेज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट मिस कर दिए।

वहीं, पैट कमिंस भी पीठ की तकलीफ के चलते इंटरनेशनल सीजन से दूर रहे। हालांकि, आरसीबी और एसआरएच के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने संकेत दिए हैं कि ये दोनों दिग्गज IPL 2026 तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं।

फैंस अक्सर इसे लीग के प्रति प्राथमिकता मानकर सोशल मीडिया पर मजे भी लेते हैं। लेकिन ये बात हर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लागू नहीं होता है, स्टार्क जैसे खिलाड़ी ने कई बार आईपीएल को भी छोड़ चुके हैं।

ऋषभ पंत और मथीशा पथिराना भी दिखेंगे IPL में

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर हाल ही में खबरें आई थीं कि वे चोट के कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंत ने अपनी रिकवरी तेज कर दी है और वे लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी के लिए IPL में वापसी को तैयार हैं। दूसरी ओर, श्रीलंका के बेबी मलिंगा कहे जाने वाले मथीशा पथिराना टी20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे।

केकेआर ने IPL नीलामी के दौरान उन पर 18 करोड़ की भारी रकम खर्च की है, और खबरें हैं कि वे नेशनल टीम से ब्रेक लेकर सीधे आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं ताकि सीजन शुरू होने तक खुद को फिट घोषित कर सकें।

सेमीफाइनल में तो भारत का पहुंचना हैं पक्का! जानें किस टीम से और किस डेट को खेलेगी वो महामुकाबला

क्या खिलाड़ी आईपीएल को प्राथमिकता दे रहे ?

यह बहस सालों पुरानी है कि क्या खिलाड़ी IPL के लिए अपनी नेशनल ड्यूटी को ताक पर रखते हैं। साई सुदर्शन जैसे युवा खिलाड़ी भी चोटिल होकर नेशनल टीम से बाहर हुए, लेकिन अब वे शुभमन गिल के साथ ट्रेनिंग करते देखे जा रहे हैं।

लोगो के मन में एक ही बात आती हो कि जब करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट और ग्लैमर सामने हो, तो खिलाड़ियों की रिकवरी स्पीड अक्सर दोगुनी हो जाती है। गौतम गंभीर जैसे दिग्गज भी कह चुके हैं कि यदि किसी को वर्कलोड की समस्या है, तो उसे देश के मैचों के बजाय आईपीएल छोड़ना चाहिए।

लेकिन फिलहाल स्थिति यही है कि ये 4 स्टार खिलाड़ी देश के लिए भले ही न खेलें, मगर आईपीएल (IPL) में इनका जलवा दिखना लगभग तय है। हालांकि मेडीकल टीम की क्लीयरेंस के बगैर कोई भी खिलाड़ी मैदान में नहीं उतरता।

हार्दिक-युजवेंद्र के बाद CSK के खिलाड़ी का हुआ तलाक, शादी के चार साल बाद अलग हुआ कपल, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

Tagged:

ipl pat cummins IPL 2026 Injury JOS HAZLEWOOD
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

महेंद्र सिंह धोनी

रोहित शर्मा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com